Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा चैप्टर 1’ बनी 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग, सिर्फ रजनीकांत और पवन कल्याण से रही पीछे

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के पहले ही दिन सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करते हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड को पल भर में तोड़ दिया. साथ ही मूवी 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई.

Kantara Chapter 1 Box Office Records: दशहरा पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने थिएटर्स में दस्तक दी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से हुआ. हालांकि वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म का हाल कांतारा चैप्टर 1 ने खराब कर दिया. ऋषभ की फिल्म ने पहले दिन ही 60 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन किया. साथ ही मूवी ने बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. फिल्म ने साल 2025 की टॉप 10 हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्म में अपनी जगह बना ली.

साल 2025 की टॉप 10 हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म में तीसरे नंबर पर कांतारा चैप्टर 1

  1. दे कॉल हिम ओजी – 87.45 करोड़ (पेड प्रीव्यू मिलाकर)
  2. कुली – 65 करोड़
  3. कांतारा चैप्टर 1- 60 करोड़
  4. गेम चेंजर – 54 करोड़
  5. वॉर 2 – 52.5 करोड़
  6. हरिहर वीरमल्लु – 47.5 करोड़
  7. छावा – 33.10 करोड़
  8. सिकंदर – 30.06 करोड़
  9. गुड बैड अग्ली – 29.25 करोड़
  10. विदामुयार्ची – 27 करोड़
  11. हाउसफुल 5- 24.5 करोड़

फिल्म निर्माता जी धनंजयन ने कांतारा चैप्टर 1 का किया रिव्यू

फिल्म निर्माता जी धनंजयन ने एक्स पर साझा किया, “कांतारा चैप्टर 1 एक दिव्य सिनेमा है जो हमें कई दृश्यों में रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव दे रहा है. ऋषभ शेट्टी सर वाह. आप शानदार हैं और भूमिका को जीने और स्क्रीन पर जादू पैदा करने के लिए हमारा आपके प्रति सम्मान है. अविश्वसनीय. @rukminitweets एक शक्तिशाली भूमिका में शानदार हैं. #AjaneeshLoknath का बीजीएम कंतारा की आत्मा है और बस शानदार है. फिल्म एक पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर है बड़े पर्दे पर अनुभव करना न भूलें.”

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office Records: कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, पहले दिन 2025 की इन 36 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, अजय देवगन- सनी देओल की फिल्में भी शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >