Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, रजनीकांत-प्रभास की बड़ी फिल्मों को पलभर में डुबाया

Kantara Chapter 1 Box Office Records: कांतारा चैप्टर 1 ने 11 दिनों में रजनीकांत की ‘2.0’ और प्रभास की ‘सलार’ को पीछे छोड़ दिया है. आइए इसका बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और रिकार्ड्स जानते हैं.

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा: अ लीजेंड – चैप्टर 1’ अब बॉक्स ऑफिस की नई ‘ब्लॉकबस्टर लीजेंड’ बन चुकी है. ऋषभ शेट्टी की यह पौराणिक एक्शन-ड्रामा फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और तब से सिनेमाघरों में धमाका मचा रही है. दर्शकों ने फिल्म की दमदार कहानी, लोककथाओं की झलक और शानदार VFX को दिल से अपनाया है. बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, कई दिग्गज स्टार्स ने फिल्म का दमदार रिव्यू किया और इसे नेशनल अवार्ड के स्तर का बताया.

इस बीच अब रिलीज के 11वें दिन फिल्म ने साउथ के दो सुपरस्टार्स रजनीकांत और प्रभास की बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. आइए इनके नाम और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं.

कांतारा चैप्टर 1 ने 11 दिनों में की रिकॉर्डतोड़ कमाई

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार यानी डे 11 को रात 7 बजे तक 29.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद इसकी अबतक की नेट कमाई 427.97 करोड़ तक पहुंची है.

रजनीकांत और प्रभास की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

कांतारा चैप्टर 1 ने 427.97 करोड़ रुपये की नेट भारत में कमाई करते हुए रजनीकांत की 2.0 के भारतीय लाइफटाइम कलेक्शन 407.05 करोड़ और प्रभास की हिट फिल्म सलार के इंडियन लाइफटाइम कलेक्शन 406.45 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है.

2025 की बड़ी फिल्मों को भी दी मात

वहीं, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले ही 2025 की ‘कुली’ (285.01 करोड़) और ‘सैयारा’ (329.7 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है.

बता दें कि 2022 की ‘कांतारा’ की सफलता के बाद, इसके प्रीक्वल ने फिर साबित कर दिया कि पैन-इंडिया ऑडियंस अब रूटेड कहानियों और भारतीय संस्कृति पर आधारित कंटेंट को खूब सराह रही है.

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बड़ा रिकॉर्ड किया नाम, सलमान खान की ‘सिकंदर’ को पछाड़ बनी 2025 की 9वीं सबसे कमाऊ फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >