Kantara Chapter 1 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर मशीन बनी ऋषभ शेट्टी की फिल्म, तोड़े बाहुबली और बजरंगी भाईजान के लाइफटाइम रिकॉर्ड

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने बाहुबली और बजरंगी भाईजान के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जानें फिल्म की कमाई और खासियत.

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’, 2 अक्टूबर को थिएटर्स में आई और अब रिलीज के 12 दिन में ही ब्लॉकबस्टर सेंसेशन बन चुकी है. दर्शकों और क्रिटिक्स को फिल्म की कहानी, लोककथाओं का जादू और शानदार विजुअल इफेक्ट्स खूब पसंद आ रहे हैं. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इस पौराणिक एक्शन-ड्रामा ने सैयारा और कुली समेत 2025 की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ा और साल की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई.

अब इसके अचीवमेंट में दो और रिकार्ड्स शामिल हो गए हैं. दरअसल, फिल्म ने सलमान खान और प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के भारतीय लाइफटाइम कलेक्शन को चकनाचूर कर दिया है. आइए पूरी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर कांतारा चैप्टर 1 का दबदबा और रिकॉर्ड

फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन भारत में शाम 5 बजे तक 442.84 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है. इस कमाई के साथ ही ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने प्रभास की ‘बाहुबली’ (421 करोड़) और सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ (320.34 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

इस सफलता के साथ ही ऋषभ शेट्टी की फिल्म अब भारत की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. हालांकि, यह अब भी छावा, एनिमल, पठान और जवान जैसी बड़ी फिल्मों से पीछे हैं, लेकिन अगर वर्ड ऑफ माउथ आगे भी शानदार रहता है तो यह जरूर एक जबरदस्त उपलब्धि हासिल कर सकती है.

फिल्म की खासियत

‘कांतारा: चैप्टर 1’ एक पौराणिक पीरियड ड्रामा है, जिसे होम्बले फिल्म्स ने बनाया है. यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हुई है, जिनमें कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी शामिल हैं. यह फिल्म 2022 की सुपरहिट ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जो कदंब वंश की कहानी पर आधारित है.

कांतारा चैप्टर 1 ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की?

कांतारा चैप्टर 1 ने वर्ल्डवाइड 614.3 करोड़ की कमाई की है.

कांतारा चैप्टर 1 के डायरेक्टर कौन है?

ऋषभ शेट्टी ने कांतारा चैप्टर 1 का निर्देशन और अभिनय दोनों किया है. साथ ही वह फिल्म के राइटर भी हैं.

कांतारा चैप्टर 1 किसका प्रीक्वल है?

कांतारा चैप्टर 1 ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, रजनीकांत-प्रभास की बड़ी फिल्मों को पलभर में डुबाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >