Kantara Chapter 1 ने रजनीकांत की कुली को पछाड़ा, बनी 2025 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की हाल ही में रिलीज हुई कांतारा चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. मूवी ने अब रजनीकांत की कुली के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और साल 2025 की तीसरी सबसे बड़ी हिट बन गई.

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ के प्रीक्वल ‘कांतारा: अ लीजेंड’ चैप्टर 1 को रिलीज हुए अभी कुछ दिन बीते हैं और यह हर दिन किसी न किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ रही है. इस मूवी ने भारत में अब तक 290 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी के साथ कन्नड़ मूवी ने रजनीकांत और लोकेश कनगराज की ‘कुली’ को पीछे छोड़ते हुए 2025 की तीसरी सबसे बड़ी हिट बन गई. ‘कुली’ का लाइफटाइम कलेक्शन 285.01 करोड़ रुपये था.

कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन भारत में 61.85 करोड़ रुपये की भारी भरकम कमाई की और कुली और पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ के बाद 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई. दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें दिन में कन्नड़ फिल्म ने 45.4, 55, 63, 31.5 करोड़ कमाए. छठे दिन फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट देखी गई और इसने 33 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद मूवी की टोटल कमाई 290.25 करोड़ हो गई.

कांतारा चैप्टर 1 इन 2 फिल्मों से है पीछे

कांतारा चैप्टर 1 से आगे केवल दो फिल्में है, जिसमें पहला तो मोहित सूरी, अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा है, जिसने भारत में 329.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं दूसरी विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना और लक्ष्मण उतेकर की छावा है. इस मूवी ने 601.54 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म में गुलशन देवैया, जयराम और रकिमिनी वसंत प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसे सोशल मीडिया पर दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला. इसलिए तो मूवी ब्लॉकबस्टर बन गई. साउथ से लेकर कई बॉलावुड सेलेब्स ने भी मूवी की जमकर तारीफ की.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: फरहाना, नेहल और मालती की चाल से घर में आएगा नया तूफान, कई सदस्यों के ऊपर गिरेगी बिजली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >