Kangana Ranaut ने थप्पड़ की घटना पर किया रिएक्ट, बताया चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर क्या हुआ, बोलीं- मुझे फेस पर हिट किया…

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को एक CISF अधिकारी ने थप्पड़ मार दिया. एक्ट्रेस चंडीगढ़ एयरपोर्ट दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने पहुंची थी. अब एक्ट्रेस ने वीडियो जारी कर बताया कि असल में एयरपोर्ट पर क्या हुआ था.

अभिनेत्री से राजनेता बनीं कंगना रनौत की खुशियां सातवें आसमान पर है. एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव जीत गई है और उन्होंने इस सीट पर कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य सिंह को हरा दिया. चुनाव जीतने के कुछ दिन बाद ही कंगना के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. CISF के एक गार्ड ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. अब इस पूरे घटना पर एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.


कंगना रनौत को CISF की गार्ड ने क्यों मारा थप्पड़
गुरुवार को दोपहर में चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कंगना रनौत नई दिल्ली जा रही थीं. इस दौरान एक CISF की गार्ड ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. अब इसपर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो जारी कर कहा, हैलो दोस्तों. मुझे मीडिया और मेरे शुभचिंतकों से कई फोन कॉल आ रहे हैं. सबसे पहले मैं सेफ हूं और मैं बिल्कुल ठीक हूं. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आज जो हादसा हुआ, वह सिक्योरिटी चेक के दौरान हुआ. वहां मैं सिक्योरिटी चेक कर जैसे ही निकली, तो दूसरे केबिन में जो महिला थी, सुरक्षाकर्मी थी, CISF, उन्होंने मेरे उनक क्रास होने का इंतजार किया और फिर उसने साइड से आरकर मेरे फेस पर हिट किया.

Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने वाली महिला CISF कांस्टेबल सस्पेंड, समिति करेगी मामले की जांच


कंगना रनौत बोलीं- वो मुझे गालियां देने लगी…
कंगना रनौत ने आगे कहा, वो मुझे गालियां देने लगी. जब मैंने उससे पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, तो उन्होंने कहा कि वह किसान आंदोलन की समर्थक है. मैं सेफ हूं, लेकिन मेरी चिंता यह है कि हम पंजाब में आतंकवाद और उग्रवाद के बढ़ने से कैसे निपटेंगे.” उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 17 साल की उम्र में फिल्म गैंगस्टर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने क्वीन, तनु वेड्स मनु, फैशन, तेजस, धाकड़ जैसी फिल्मों में काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >