कंगना रनौत ने प्रभास की ‘आदिपुरुष’ पर इशारों ही इशारों में साधा निशाना, कहा- राम-सीता को बदनाम करना…

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. अब एक्ट्रेस ने इशारों ही इशारों में प्रभास की आदपुरुष पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत सी भगवान राम और सीता की तसवीरें शेयर की. जिसके बैकग्राउंड में बज रहा था, राम का नाम बदनाम मत करो.

ऐसा लगता है कि कंगना रनौत ने अपनी हालिया इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए आदिपुरुष पर निशाना साधा है. दरअसल साउथ सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. हालांकि ट्विटर पर फिल्म के सीन्स का जमकर मजाक उड़ा. कई लोगों ने तो रामायण से खिलवाड़ करने पर इसे बायकॉट तक करने की मांग की. अब कंगना रनौत ने भी इशारों ही इशारों में प्रभास की आदपुरुष पर निशाना साधा है.

कंगना रनौत ने आदिपुरुष पर साधा निशाना

दरअसल कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और भगवान हनुमान की तस्वीरों की सीरीज शेयर की. जिसके बैकग्राउंड में देव आनंद के ‘हरे कृष्ण हरे राम’ फिल्म के गीत ‘राम का नाम बदनाम न करो’ बज रहा था. आमतौर पर मुखर रहने वाली कंगना रनौत ने बिना किसी बयान के क्रिप्टिक पोस्ट को साझा कर मेकर्स पर निशाना साधा है.

आदिपुरुष ऑनलाइन लीक

हिंदू पौराणिक महाकाव्य रामायण से प्रेरित, आदिपुरुष में प्रभास को राघव और कृति सेनन को जानकी के रूप में दिखाया गया है. सैफ ने लंकेश-लंका के स्वामी रावण की भूमिका निभाई है. Sacnilk की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 90 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि फिल्म 16 जून को रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई थी. आदिपुरुष रिलीज के कुछ घंटों के भीतर पायरेसी का शिकार हो गई. रिपोर्ट की मानें तो प्रभास और कृति सेनन की फिल्म HD प्रिंट में Filmyzilla, 123movies, Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movierulz, Telegram, Tamilrockers पर उपलब्ध है. फिल्म 123movies, 123movierulz, Filmyzilla, Onlinemoviewatches, Filmywap और Tamilrockers जैसे कुछ पोर्टल्स पर 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और HD में फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.

Also Read: Adipurush: प्रभास की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की धुआंधार कमाई, इस बिग बजट मूवी का तोड़ा रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >