Kalki 2898 AD Twitter Review: रिलीज होते ही प्रभास की फिल्म का सोशल मीडिया पर दिखा दबदबा, दर्शकों ने बताया- मास्टरपीस

कल्कि 2898 AD बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर पाती है या नहीं, ये तो आने वाले दिनों में पता चल जाएगा. लेकिन इस मूवी को लेकर जबरदस्त क्रेज एक्स पर देखने को मिल रहा है.

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्कि 2898 AD आज फाइनली रिलीज हो गई है. फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन अहम किरदार निभाते दिखेंगे. इस साइंस-फिक्शन फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह था. रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी का बजट 600 करोड़ रुपये है और इस मूवी से मेकर्स को काफी उम्मीद भी है. इस समय फिल्म एक्स (पहले ट्विटर) पर ट्रेंड कर रहा है. फैंस फिल्म के सीन और डायलॉग शेयर कर रहे हैं और अर्ली रिव्यूज आने लगे हैं.


कल्कि 2898 AD को लेकर आने लगे अर्ली रिव्यूज
कल्कि 2898 AD बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर पाती है या नहीं, ये तो आने वाले दिनों में पता चल जाएगा. लेकिन इस मूवी को लेकर जबरदस्त क्रेज एक्स पर देखने को मिल रहा है. इसके रिव्यूज भी आने लगे हैं. एक जेके नाम के मीडिया यूजर ने लिखा, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह सेल्युलाइड में लिपटी एक क्रांति है. एक विजुअल और नैरेटिव मास्टरपीस, यह शानदार विजुअल्स को एक मनोरंजक कहानी के साथ मिलाता है जो ग्लोबल लेवल पर गूंजने के लिए बाध्य है. पूरी टीम को बधाई! पार्ट 2 का इंतजार है.


Also Read: Kalki 2898 AD Trailer Twitter Review: प्रभास का धांसू अंदाज, अमिताभ- दीपिका ने मचाया तहलका, फैंस बोले- बॉक्स ऑफिस पर धमाल…

Also Read: kalki 2898 AD को बनने में लगा है पांच सालों का वक़्त.. सुपरस्टार्स से लेकर सुपर कार तक बहुत कुछ है खास

यूजर्स बोले- कल्कि 2898 AD क्या फिल्म है
एक यूजर ने लिखा, कल्कि 2898 AD क्या फिल्म है. 5/5 रेटिंग. मैंने कभी नहीं सोचा था कि भारत इस तरह की साइंस-फिक्शन फिल्म बनाएगा. प्रभास अन्ना आपने एक और छक्का मारा. एक और यूजर ने लिखा, फिल्म को 5 स्टार. प्रभास का स्क्रीन प्रेजेंट पूरी तरह से मन को झकझोर देने वाला है, स्टोरीलाइन अद्भुत है, VFX और BGM वाकई कमाल के हैं. ब्लॉकबस्टर लोड हो रहा है. गौरतलब है कि फिल्म में प्रभास, भैरव के किरदार में है और अमिताभ बच्चन, अश्वत्थामा के रोल में दिखे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >