शर्ट उतारने लगा ये शख्स, फिर अचानक एक्ट्रेस की वैनिटी वैन में घुसकर कर दी ऐसी हरकत

साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में शूटिंग सेट पर अपने साथ हुई एक डरावनी घटना का खुलासा किया है. फैन की दीवानगी ने उन्हें हिला दिया था.

Kajal Aggarwal Shocking Incident: काजल अग्रवाल ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर एक अलग पहचान बनाई है. साल 2007 में फिल्म 'लक्ष्मी कल्याणम' से डेब्यू करने वाली काजल ने 'मगधीरा', 'डार्लिंग' और 'बिजनेसमैन' जैसी हिट फिल्मों के जरिए टॉलीवुड में अपनी मजबूत जगह बनाई. हाल ही में एक इंटरव्यू में काजल ने अपने साथ हुई एक ऐसी घटना का खुलासा किया, जिसने उन्हें काफी डरा दिया था. उन्होंने बताया कि शूटिंग सेट पर एक फैन की हरकत से वह डर हो गई थीं और उस पल को वह आज तक नहीं भूल पाई हैं.

Kajal Aggarwal Recalls Shocking Incident on Film Set: सेट पर फैन की हरकत से सहम गई थीं काजल

काजल ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए एक डरावने अनुभव को याद करते हुए बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद वह अपने कारवां में आराम कर रही थीं. काजल ने बताया,

कुछ समय पहले एक फिल्म के सेट पर शूटिंग खत्म होने के बाद मैं कारवां में आराम कर रही थी. तभी उस फिल्म का असिस्टेंट डायरेक्टर बिना इजाजत मेरे कारवां में आ गया. इसके बाद उसने अपनी शर्ट उतारी और अपनी छाती पर बना मेरा नाम वाला टैटू दिखाया. यह देखकर मैं पूरी तरह डर गई और मेरे हाथ-पैर कांपने लगे.

Kajal Aggarwal Warns Fans Against Crossing Limits: फैन की दीवानगी पर काजल ने जताई नाराजगी

काजल ने आगे बताया,

मेरे नाम का टैटू बनवाना एक फैन के प्यार को दिखाता है, लेकिन किसी महिला के अकेले होने का फायदा उठाकर बिना परमिशन उसके पास जाना सही नहीं है. चाहे कोई कितना भी बड़ा फैन क्यों न हो, इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता. मैंने उसे समझाया कि ऐसी हरकत के लिए क्रिमिनल एक्शन लिया जा सकता है और फिर उसे वहां से भेज दिया.

'रामायण' में मंदोदरी बनेंगी काजल अग्रवाल

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने फिल्म में काम करने का अनुभव बताया था. Variety India को दिए इंटरव्यू में काजल ने बताया,

इस फिल्म का अनुभव बिल्कुल अलग रहा है, क्योंकि यह एक तकनीकी रूप से बहुत शानदार प्रोडक्शन है. भारत ने इससे पहले ऐसा कुछ नहीं देखा है. एक कलाकार के तौर पर हमारे लिए भी यह पहली बार है जब हम इस तरह के प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रहे हैं. यह एक ऐसी कहानी है जो पूरी तरह भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई है और हमारे दिलों के बेहद करीब है.

ये भी पढ़ें: दूसरे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की फिल्म, 50 लाख भी नहीं कमा पाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >