Kajal Aggarwal Accident News: क्या काजल अग्रवाल की रोड एक्सीडेंट में हुई मौत? ‘रामायण’ एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ये काफी मजेदार है

Kajal Aggarwal Death Rumors: काजल अग्रवाल ने अपनी मौत और एक्सीडेंट से जुड़ी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं. आइए बताते जैन पूरा मामला.

Kajal Aggarwal Death Rumors: साउथ की लोकप्रिय एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ने लगीं कि उनका एक्सीडेंट हो गया है और उनकी मौत हो गई है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं. इन फेक खबरों ने फैंस को चिंता में डाल दिया. अब खुद काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर इन सभी बातों को झूठा और बेबुनियाद बताया. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

यहां देखें काजल राघवानी की इंस्टाग्राम स्टोरी-

काजल अग्रवाल का मौत की झूठी खबरों पर बयान

काजल ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मुझे कुछ बेसलेस खबरें मिली हैं जिनमें कहा गया कि मैं हादसे का शिकार हो गई हूं (और अब जिंदा नहीं हूं). ईमानदारी से कहूं तो ये काफी मजेदार है क्योंकि ये पूरी तरह झूठ है. भगवान की कृपा से मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं और अच्���ा कर रही हूं. आप सबसे निवेदन है कि ऐसी फेक न्यूज पर भरोसा न करें और इन्हें फैलाएं भी नहीं. चलिए हम सब पॉजिटिविटी और सच्चाई पर फोकस करें.”

हाल ही में मालदीव्स वेकेशन पर

काजल हाल ही में पति गौतम किचलू के साथ मालदीव्स ट्रिप पर गई थीं. वहां से उन्होंने खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “मालदीव: मेरा बार-बार आने वाला प्यार. यहां का आकर्षण, चमक और सूर्यास्त हर बार मेरी सांसें थाम लेते हैं.”

काजल अग्रवाल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल आखिरी बार विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ में नजर आई थीं. वहीं, आने वाले समय में वह नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाती दिखेंगी. इसके अलावा उनकी झोली में ‘द इंडिया स्टोरी’ और ‘इंडियन 3’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं.

यह भी पढ़े: Coolie Box Office Records: रजनीकांत की ‘कुली’ ने कछुए की चाल से रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड प्रभास-सलमान की फिल्मों को दिया धोबी पछाड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >