Gadar 2 के बाद बॉर्डर 2 को लेकर चल रही तैयारी? यहां जानें

जेपी दत्ता कथित तौर पर बॉर्डर 2 बनाने की योजना बना रहे हैं. बॉर्डर साल 1997 में आई थी और ये ब्लॉकबस्टर रही थी. इस खबर के वायरल होने के बाद सनी ने इसपर चुप्पी तोड़ी.

Border 2: गदर 2 की सफलता के बाद अब सुनने में आ रहा है कि ‘बॉर्डर 2’ आने वाला है. सनी देओल और जेपी दत्ता कथित तौर पर बॉर्डर 2 बनाने की योजना बना रहे हैं. बॉर्डर साल 1997 में आई थी और ये ब्लॉकबस्टर रही थी. बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने तहलका मचा दिया था. ‘बॉर्डर 2’ की चर्चा के बीच सनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट के अनुसार सनी लिखते हैं, “कुछ खबरें चल रही हैं कि मैंने कुछ फिल्में साइन की हैं, मैं बताना चाहूंगा कि फिलहाल मैं केवल गदर 2 पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और आपका सारा प्यार पा रहा हूं. मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है और जल्द ही सही समय पर कुछ खास घोषणा करूंगा. तब तक, तारा सिंह और गदर 2 पर अपना प्यार बरसाते रहें. हालांकि उनका इशारा ‘बॉर्डर 2’ की तरफ था या नहीं, इसके बारे में सिर्फ एक्टर ही बता सकते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >