Jolly LLB 3 Records: अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ ने अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा, बनी पैंडेमिक के बाद चौथी सबसे बड़ी हिट

Jolly LLB 3 Records: अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने एक और रिकॉर्ड बना डाला है. साथ ही ये खिलाड़ी कुमार की की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है. जॉली एलएलबी 3 ने किस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा, आपको बताते हैं.

Jolly LLB 3 Records: अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला दिया. अक्षय की ये चौथी फिल्म है जो साल 2025 में रिलीज हुई. जॉली एलएलबी 3 से पहले हाउसफुल 5, स्काई फोर्स और केसरी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. तीनों फिल्मों ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. जबकि जॉली एलएलबी 2 ने सिर्फ 12 दिनों में 90 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. 

जॉली एलएलबी 3 ने तोड़ा केसरी चैप्टर 2 का रिकॉर्ड

जॉली एलएलबी 3 ने सम्राट पृथ्वीराज (68.25 करोड़ रुपये), बच्चन पांडे (51.04 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ दिया. Sacnilk के रिपोर्ट के अनुसार, जॉली एलएलबी 3 ने भारत में 12 दिनों मे  93.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अब अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने केसरी चैप्टर 2 (92.74 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. केसरी चैप्टर 2  1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड पर केंद्रित है. फिल्म में खिलाड़ी कुमार ने कुमार नायर का किरदार निभाया हैं. मूवी में आर माधवन और अनन्या पांडे भी मुख्य किरदार में दिखी हैं. महामारी के बाद जॉली एलएलबी 3 अक्षय कुमार की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है. 

‘जॉली एलएलबी 3’ ने अबतक भारत में कितनी कमाई की

  • Jolly LLB 3 Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 2- 20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 3- 21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 8- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 9- 6.25 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 10- 6.25 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 11- 3 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन-   93.81 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– They Call Him OG Box Office Collection Day 6: पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने छठे दिन किया कमाल या हुई फुस्स, कलेक्शन जानिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >