Jolly LLB 3 Box Office Records: जॉली एलएलबी 3 का 10 दिन में बजा डंका, सनी देओल-शाहरुख खान समेत 8 फिल्मों के लाइफटाइम को दिया धोभी पछाड़

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने 10 दिन में 88.17 करोड़ कमा लिए और 8 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इनमें सनी देओल की ‘जाट’ भी शामिल है. जानें पूरी कलेक्शन रिपोर्ट.

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कॉमेडी-कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. 19 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने 10 दिनों में जबरदस्त कमाई की है. हालांकि, शुरूआती तीन दिन के मुकाबले बाकी सात दिनों में कमाई में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन बावजूद इसके फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ते हुए कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है. इसमें सनी देओल की ‘जाट’ और शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर भी शामिल है. आइए रिपोर्ट बताते हैं.

जॉली एलएलबी 3 के 10 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक जॉली एलएलबी 3 ने पहले हफ्ते में ही 74 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. वहीं, बाकी दिन आंकड़े कुछ इस प्रकार रहे:

  • Day 8 (दूसरा शुक्रवार): 3.75 करोड़
  • Day 9 (दूसरा शनिवार): 6.5 करोड़
  • Day 10 (दूसरा रविवार, शाम 6 बजे तक): 3.92 करोड़

इन आंकड़ों के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 88.17 करोड़ रुपये पहुंच गया है और जल्द ही यह 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

8 फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड किए ध्वस्त

जॉली एलएलबी 3 ने सिर्फ 10 दिनों में कुल 88.17 करोड़ रुपये कमाकर कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इनमें शामिल हैं:

  • सनी देओल की ‘जाट’ (88.72 करोड़)
  • शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ‘रब ने बना दी जोड़ी’ (85.49 करोड़)
  • ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ (हिंदी – 84.77 करोड़)
  • ‘जरा हटके जरा बचके’ (88.35 करोड़)
  • ‘बदला’ (88.53 करोड़)
  • अक्षय कुमार की ही फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ (87.54 करोड़)
  • ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (85.16 करोड़)
  • ‘पति पत्नी और वो’ (84.56 करोड़)

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Box Office Records: फुस्स कमाई के साथ ‘बागी 4’ ने बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड अक्षय कुमार की इस फिल्म को दी पटखनी

यह भी पढ़े: They Call Him OG Box Office Records: पवन कल्याण-इमरान हाशमी की फिल्म ने बनाए नए रिकॉर्ड, एक झटके में साउथ की 5 ब्लॉकबस्टर्स को दी मात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >