Jolly LLB 3 Box Office Prediction: ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स उत्साहित, कहा- अक्षय की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी

Jolly LLB 3 Box Office Prediction: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को देखने के लिए दर्शकों को सिर्फ एक दिन का इंतजार करना है. फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हो रही है. मूवी को लेकर ट्रेंड एक्सपर्ट्स ने क्या राय दी, आपको बताते हैं.

Jolly LLB 3 Box Office Prediction: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ बस कल यानी 19 सितंबर को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. इस कोर्टरूम ड्रामा में अक्षय और अरशद साथ में दिखेंगे. पिछली दोनों फिल्में ‘जॉली एलएलबी’ और ‘जॉली एलएलबी 2’ दर्शकों को पसंद आई थी. ऐसे में ये फिल्म कितना कलेक्शन कर पाएगी, ये तो कल ही पता चलेगा. एडवांस बुकिंग के रिपोर्ट्स अभी अच्छे हैं. फिल्म को मिल रहे बज को लेकर ट्रेंड एक्सपर्ट्स ने अपनी राय दी है.

‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर ट्रेंड एक्सपर्ट्स की राय

ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में कहा कि “फिल्म को लेकर माहौल अच्छा है. मुझे लगता है कि ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी.” डिस्ट्रिब्यूटर और एग्जिबिटर राज बंसल ने भी सहमति जताई, “फिल्म काफी दमदार लग रही है. लंबे समय बाद ऐसा लग रहा है कि अक्षय कुमार की कोई फिल्म अच्छे नंबरों के साथ ओपनिंग लेगी.” ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कहा, “आज के समय में स्पॉट बुकिंग भी बहुत अहम रोल निभाती है. कई बार ऐसा हुआ है कि करंट बुकिंग और लोगों की जुबानी तारीफ (वर्ड ऑफ माउथ) ने पहले दिन और वीकेंड की कमाई को रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा दिया है.”

बिजनेस एनालिस्ट गिरीश जौहर ने कहा- कुल मिलाकर फिल्म अच्छी लग रही है

तरण आदर्श ने आगे कहा, “जॉली एलएलबी एक बहुत ही लोकप्रिय फ्रेंचाइज है. इस बार अक्षय कुमार और अरशद वारसी साथ नजर आएंगे, इसलिए उत्साह तीन गुना ज्यादा है. इसके अलावा सौरभ शुक्ला भी कहानी का अहम हिस्सा हैं.” निर्माता और फिल्म बिजनेस एनालिस्ट गिरीश जौहर ने कहा, “अभी तक एडवांस बुकिंग ने रफ्तार नहीं पकड़ी है. यह उम्मीद के मुताबिक स्तर तक नहीं पहुंची है. टीजर देखने के बाद मैं बेहद उत्साहित था. ट्रेलर ठीक-ठाक है, लेकिन उसने मेरी उम्मीदों को उतना नहीं बढ़ाया जितना टीजर ने किया था. हालांकि ट्रेलर से कहानी की झलक जरूर मिली जो शायद मेकर्स का सोचा-समझा फैसला था. कुल मिलाकर फिल्म अच्छी लग रही है.”

‘जॉली एलएलबी 3’ की टक्कर ‘निशानची’ से

‘जॉली एलएलबी 3’ में दर्शकों को अक्षय कुमार, अरशद वारसी के अलावा इस बार हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर देखने मिलेंगे. फिल्म के निर्देशन का कमान सुभाष कपूर ने संभाला है. मूवी की टक्कर अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ से है.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Advance Booking: क्या पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत करेगी ‘जॉली एलएलबी 3’? एडवांस बुकिंग के आंकड़े देते हैं इशारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >