Jolly LLB 3 Box Office: अक्षय कुमार की टॉप 10 लिस्ट में एंट्री आसान नहीं, ‘जॉली एलएलबी 3’ को तोड़ना होगा इन सुपरहिट फिल्मों का रिकॉर्ड

Jolly LLB 3 Box Office Records: जॉली एलएलबी 3 को रिलीज हुई सिनेमाघरों में पांच दिन हो गए है और इसने अबतक 59 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि अक्षय कुमार की टॉप 10 फिल्मों में अपनी जगह बनाने के लिए जॉली एलएलबी 3 को कड़ी मेहनत करनी होगी.

Jolly LLB 3 Box Office Records: जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत फिल्म की शुरुआत अच्छी रही. सुभाष कपूर की ओर से लिखित और निर्देशित फिल्म में ओपनिंग डे पर 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. उसके बाद मूवी ने ओपनिंग वीकेंड पर भी अच्छा प्रदर्शन किया. खिलाड़ी कुमार की ये चौथी फिल्म है, जो साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. हालांकि उनकी पिछली तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. ऐसे में सवाल उठता है कि उनकी टॉप 10 कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने के लिए जॉली एलएलबी 3 को कितनी कमाई करनी होगी.

अक्षय कुमार की टॉप 10 सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्में (सैक्निल्क के अनुसार)-

  1. हाउसफुल 4- 210.3 करोड़
  2. गुड न्यूज- 205.09 करोड़
  3. मिशन मंगल – 203.08 करोड़
  4. सूर्यवंशी- 195.55 करोड़
  5. 2.0 – 190.48 करोड़
  6. हाउसफुल 5- 183.38 करोड़
  7. केसरी- 155.7 करोड़
  8. ओएमजी 2- 151.16 करोड़
  9. टॉयलेट एक प्रेम कथा- 134.42 करोड़
  10. राऊडी राठौर- 133.25 करोड़

जॉली एलएलबी 3 ने अबतक 59 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ऐसे में खिलाड़ी कुमार की टॉप 10 सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में जॉली एलएलबी 3 को जगह बनाने के लिए कम से कम राऊडी राठौर का रिकॉर्ड तोड़ना होगा. ऐसे में फिल्म को 75 करोड़ रुपये और कमाने होंगे. फिलहाल जॉली एलएलबी 3 के लिए रास्ता लंबा है.

जॉली एलएलबी 3 ने किस दिन कितना कमाया

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉली एलएलबी 3 ने पहले दिन 12.5 करोड़ कमाया था. दूसरे दिन 20 करोड़, तीसरे दिन 21 करोड़ और चौथे दिन 5.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. पांचवें दिन फिल्म ने 0.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद मूवी की कमाई 59.29 हो गई है.

यह भी पढ़ेंJolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ का जलवा, एक-एक कर टूट रहे अरशद की मूवीज के रिकॉर्ड्स, अब नजर अजय देवगन की फिल्मों पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >