Jolly LLB 3 Box Office Collection: 9वें दिन ‘जॉली एलएलबी 3’ पास हुई या फेल? बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आई सामने

Jolly LLB 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की हालिया रिलीज फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की पकड़ अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती जा रही है. फिल्म को पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम ओजी कड़ी टक्कर दे रही है. चलिए आपको 9वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

Jolly LLB 3 Box Office Collection: अरशद वारसी और अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग ली. फिल्म सुभाष कपूर की ओर से निर्देशित मूवी ने अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी और अनुराग कश्यप की फिल्म निशानची को पीछे छोड़ दिया. फिल्म ने कुछ दिनों तक तगड़ी कमाई की, लेकिन अब इसकी कमाई धीरे-धीरे कम होती जा रही है. 9वें दिन का कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गया है, जो आपको बताते हैं.

9वें दिन जॉली एलएलबी 3 की कमाई

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक जॉली एलएलबी 3 ने भारत में 9वें दिन अभी तक कोई खास कमाई नहीं की. इस रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने सिर्फ 0.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और शाम तक इसका कलेक्शन अपडेट होगा. फिल्म की टोटल कमाई अब 78.05 करोड़ रुपये हो गई है. उम्मीद है कि रविवार को फिल्म की कमाई में इजाफा होगा. दूसरी तरफ साउथ एक्टर पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम ओजी ने तीन दिन के अंदर ही 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली.

जॉली एलएलबी 3 ने किस दिन की कितनी कमाई, यहां जानिए

  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2- 20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3- 21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 9- 0.05 करोड़ रुपये (Early Reports)

नेट कलेक्शन- 78.05 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Records: जॉली एलएलबी 3 ने मचाया धमाल, अक्षय कुमार की फिल्म को छोड़ा पीछे, अब केसरी चैप्टर 2 से लेगी टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >