Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार-अरशद वारसी की फिल्म ने छठे दिन कितना कमाया? टोटल कलेक्शन जान हो जायेंगे हैरान

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने 5वें दिन तक 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में अब छठे दिन फिल्म ने कितना कमाया, आइए पूरी रिपोर्ट बताते हैं.

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6: सुभाष कपूर की ओर से निर्देशित कोर्टरूम ड्रामा-कॉमेडी ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के शुरूआती तीन दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल डिजिट में कमाई की. लेकिन चौथे और पांचवें दिन इसकी कमाई घटकर सिंगल डिजिट में हो गई. हालांकि, अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला स्टारर इस फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. ऐसे में अब छठे दिन के कलेक्शन पर, आइए नजर डालते हैं.

जॉली एलएलबी 3 के 6वें दिन की कमाई

ट्रेड रिपोर्ट्स Sacnilk के मुताबिक, ‘जॉली एलएलबी 3’ ने छठे दिन यानी बुधवार सुबह 1 बजे तक लगभग 0.56 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 66.06 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं, जिनमें बदलाव संभव है.

फिल्म का कलेक्शन अब तक

  • ओपनिंग डे (दिन 1): 12.5 करोड़ रुपये
  • दिन 2: 20 करोड़ रुपये
  • दिन 3: 21 करोड़ रुपये
  • दिन 4: 5.5 करोड़ रुपये
  • दिन 5: 6.5 करोड़ रुपये
  • दिन 6 (सुबह 1 बजे तक): 0.56 करोड़ रुपये

फिल्म के बारे में

जॉली एलएलबी 3 फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है. पहली फिल्म साल 2013 में आई थी, जिसमें अरशद वारसी मुख्य किरदार में थे. इसके बाद 2017 में जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार लीड वकील बने. अब तीसरे भाग में दोनों जॉली आमने-सामने कोर्टरूम में भिड़ते नजर आ रहे हैं. फिल्म में सौरभ शुक्ला एक बार फिर जज त्रिपाठी की भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा अमृता राव और हुमा कुरैशी भी अहम रोल में हैं.

यह भी पढ़े: Mastiii 4 Teaser: चार गुना एक्स्ट्रा दोस्ती, कॉमेडी और शैतानी के साथ लौटी ‘मस्ती 4’, रितेश-आफताब-विवेक की फिल्म का जारी हुआ रोमांचक टीजर

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय-अरशद की फिल्म ने बनाया एक और रिकॉर्ड, अजय देवगन के बाद आदित्य कपूर की फिल्म को पछाड़ा, अगला टारगेट राजकुमार राव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >