Jolly LLB 3 Box Office: पास या फेल? 19वें दिन औंधे मुंह गिरी ‘जॉली एलएलबी 3’, बॉक्स ऑफिस कमाई से खुली पोल

Jolly LLB 3 Box Office: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई तीसरे हफ्ते में बुरी तरह गिरी. ऐसे में फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन कितना कमाया और डे वाइज रिपोर्ट क्या रहा, आइए बताते हैं.

Jolly LLB 3 Box Office: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मच अवेटेड कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने शुरुआत में जबरदस्त रफ्तार पकड़ी थी, लेकिन तीसरे हफ्ते आते-आते इसका बॉक्स ऑफिस ग्राफ तेजी से नीचे गिर गया है. 19 सितंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी के अलावा हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और गजराज राव अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. ऐसे में आइए फिल्म के 19वें दिन के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड पर नजर डालते हैं.

जॉली एलएलबी 3 के 19वें दिन की कमाई?

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, 19वें दिन दोपहर 1 बजे तक फिल्म ने महज 0.07 करोड़ की कमाई की. इस गिरावट के साथ फिल्म की कुल कमाई 108.72 करोड़ तक पहुंची है. हालांकि, दिन के अंत तक कुछ आंकड़े बढ़ सकते हैं.

क्यों सुस्त हुई ‘जॉली एलएलबी 3’ की रफ्तार?

फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. वहीं, 2 अक्टूबर को रिलीज हुई कांतारा: चैप्टर 1 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी जैसी फिल्मों ने इस पर बड़ा असर डाला.

हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने सनी देओल की ‘जाट’ (₹88.72 करोड़) और अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ (₹92.74 करोड़) जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था, लेकिन अब कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

जॉली एलएलबी 3 डे वाइज रिपोर्ट

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2- 20 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3- 21 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 8- 3.75 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 9- 6.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 10- 6.25 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 11- 3 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 12- 3.75 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 13- 4 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 14- 2 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 15- 1.15 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 16- 1.75 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 17- 2.2 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 18- 0.6 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 19- 0.07 (Early Reports)

नेट कलेक्शन- 108.72 करोड़ रुपये

पास या फेल?

‘जॉली एलएलबी 3’ ने शुरुआती दो हफ्तों में मजबूत प्रदर्शन किया, लेकिन तीसरे हफ्ते तक आते-आते फिल्म की पकड़ कमजोर हो गई. अगर आने वाले दिनों में इसे दर्शकों से दोबारा साथ नहीं मिला, तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 110 करोड़ के आसपास रुक सकता है. ऐसे में यह एक एवरेज कमाई करने वाली फिल्म मानी जाएगी.

यह भी पढ़े: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Worldwide Collection: दुनियाभर में वरुण-जान्हवी की फिल्म ने की सुस्त कमाई, फिर भी तोड़े 2 रिकॉर्ड, अगला टारगेट अजय देवगन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >