Jigra की ना चलने की 5 वजह, इन कारणों से आलिया भट्ट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हुई फुस्स

‘जिगरा’ का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल रहा. रिलीज के आठ दिन बाद भी मूवी के कलेक्शन में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है. आलिया भट्ट की मूवी से दर्शकों को काफी उम्मीद थी, लेकिन ये कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई.

आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ का जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तब ऐसा लगा मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला देगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. मूवी के रिलीज होने के बाद ये दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच पाने में नाकामयाब रही. ओपनिंग डे पर ही मूवी ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और ये आलिया के करियर की सबसे बेकार ओपनिंग वाली फिल्म बन गई. फिल्म के रिलीज को आठ दिन हो गए और ये अबतक मात्र 23 करोड़ का बिजनेस की कर पाई. यहां आपको हम 5 वजह बताएंगे, जिसके कारण मूवी चल नहीं पाई.

जिगरा की कमजोर मार्केटिंग

जिगरा के फ्लॉप होने का एक मुख्य कारण इसकी मार्केटिंग स्ट्रेटजी है. फिल्म को एक एंटरटेनिंग ड्रामा के रूप में प्रमोट किया गया, लेकिन इसका मैसेज ऑडिंयस को समझ नहीं आया. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित होने के बाद भी फिल्म का प्रोमशनल प्रयास बज क्रिएट करने में विफल रहा.

इस फिल्म की कहानी से हुई मैच ‘जिगरा’ की स्टोरी

‘जिगरा’ की कहानी दिव्या खोसला की फिल्म ‘सावी’ से तुलना किया जाने लगा. ऑडिंयस को दोनों की कहानी मिलती-जुलती लगी. यहां तक की दिव्या ने खुद फिल्म को लेकर कहना शुरू कर दिया कि जिगरा की टिकट खुद आलिया ने खरीदी है. साथ ही बॉक्स ऑफिस नंबर्स की हेराफेरा की बात भी कही.

फिल्म की कहानी में गहराई का अभाव

आलिया भट्ट की जिगरा ने फुल ऑन एक्शन एलीमेंट्स के साथ-साथ भाई-बहन की जबरदस्त कहानी का वादा किया. हालांकि ये दोनों का वादा फिल्म पूरा नहीं कर पाई. दर्शकों को एक्शन सीन में इंटेंसिटी की कमी और ड्रामा पोर्ट में भावनात्मक गहराई अपर्याप्त लगी, जो उन्हें कहानी से बांधे नहीं रख पाई.

एक ही साथ रिलीज हुई दो बड़ी फिल्में

11 अक्टूबर को आलिया भट्ट की जिगरा के साथ राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ भी रिलीज हुआ. फिल्मों का क्लैश भी एक बड़ी वजह हो सकती है.

कास्टिंग से जुड़े विवाद का फिल्म पर पड़ा बुरा प्रभाव

जिगरा की रिलीज के बाद ही आलिया भट्ट की कास्टिंग और बॉक्स ऑफिस नंबरों में हेरफेर के आरोपों की वजह से फिल्म पर बुरा प्रभाव पड़ा. इन मुद्दों के कारण दर्शकों की धारणा को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया.

Also Read- Jigra के फ्लॉप होने पर डायरेक्टर Vasan Bala ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने आलिया भट्ट को निराश किया…

Also Read Box Office: ‘जिगरा’ को पीछे छोड़ ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने छापे जमकर नोट, जानें 2 दिन का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >