Box Office: ‘जिगरा’ को पीछे छोड़ ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने छापे जमकर नोट, जानें 2 दिन का कलेक्शन

आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ और ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने अबतक कितनी कमाई कर ली, इसकी जानकारी सामने आ चुकी है.

Jigra Box Office Collection Day 2: आलिया भट्ट और वेदांग रैना की मूवी जिगरा और राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई. दोनों फिल्मों के रिलीज से पहले ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज देखने को मिला था. हालांकि रिलीज के बाद वही बज कम होता गया. राजकुमार और तृप्ति की मूवी ने आलिया भट्ट की जिगरा से दूसरे दिन ज्यादा कमाई की. अबतक दोनों मूवीज की कितनी कमाई हो गई है, आपको बताते हैं.

जानें फिल्म जिगरा की दूसरे दिन की कमाई

आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा ने ओपनिंग डे पर 4.55 करोड़ रुपये की कमाई की. sacnilk की अर्ली ट्रेंड की मानें तो, वासन बाला निर्देशित इस फिल्म ने दूसरे दिन 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अबतक मूवी ने दो दिन 11.05 का बिजनेस कर लिया है. वहीं, अभिनेत्री-निर्देशक दिव्या खोसला कुमार ने बॉक्स ऑफिस नंबरों में हेराफेरी करने के आरोप में मेकर्स की आलोचना की है. एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर कर लिखा, “जिगरा शो के लिए सिटी मॉल पीवीआर गई थी. थिएटर पूरी तरह से खाली था, हर जगह सभी थिएटर खाली हो रहे थे.” आगे एक्ट्रेस ने लिखा था, आलिया भट्ट में सच में बहुत जिगरा है..खुद ही टिकट खरीदे और फेक कलेक्शन अनाउंस कर दिए.

जिगरा से ज्यादा है विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का कलेक्शन

वहीं, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने फिल्म जिगरा से दूसरे दिन ज्यादा कमाई की. ओपनिंग डे पर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की मूवी ने 5.25 का कलेक्शन किया. sacnilk की अर्ली ट्रेंड के अनुसार, दूसरे दिन मूवी ने 6.75 करोड़ का बिजनेस किया. टोटल कमाई फिल्म की 12 करोड़ रुपये हो गई है. विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से पहले राजकुमार स्त्री 2 में नजर आए थे, जो सुपरहिट रही थी. वहीं, तृप्ति पिछली बार बैड न्यूज में नजर आई थी.

Also Read- Jigra Trailer: विदेश में फंसे भाई को बचाने के लिए आलिया भट्ट लगाएंगी जान की बाजी, कहानी कर देगी भावुक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >