Javed Akhtar: ‘एनिमल’ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के तंज पर जावेद अख्तर का पलटवार, कहा- मेरे 53 साल के करियर में…

Javed Akhtar: मशहूर पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने कुछ समय पहले संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल पर कटाक्ष किया था. जिसके बाद संदीप ने इसपर रिएक्ट किया. अब इसपर जावेद अख्तर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

Javed Akhtar: मशहूर पटकथा लेखक और लिरिसिस्ट जावेद अख्तर एक बार फिर से चर्चा में है. कुछ समय पहले उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल की सफलता को खतरनाक बताया था.

Animal

जावेद अख्तर के इस बयान पर संदीप रेड्डी वांगा ने रिएक्ट किया था. संदीप ने कहा था, “जब वह मिर्जापुर का निर्माण कर रहे थे तो उन्होंने यही बात फरहान अख्तर को क्यों नहीं बताई? दुनिया भर के गली मिर्जापुर एक शो में है और मैंने पूरा शो नहीं देखा है.

Javed akhtar

अब एक बार फिर जावदे अख्तर ने उनके बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. मोजो स्टोरी के लिए बरखा दत्त के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “जब उन्होंने मुझे जवाब दिया, तो मुझे सम्मानित महसूस हुआ.”

Javed akhtar

आगे जावेद अख्तर कहते हैं, मेरे 53 साल के करियर में उन्हें एक भी फिल्म, एक स्क्रिप्ट, एक सीन, एक डायलॉग, एक गाना नहीं मिल सका. इसलिए उन्होंने मेरे बेटे के काम में कमी खोजना शुरू कर दिया.

Javed akhtar

आगे जावेद अख्तर कहते हैं, मेरे 53 साल के करियर में उन्हें एक भी फिल्म, एक स्क्रिप्ट, एक सीन, एक डायलॉग, एक गाना नहीं मिल सका. इसलिए उन्होंने मेरे बेटे के काम में कमी खोजना शुरू कर दिया.

Mirzapur

जावेद अख्तर ने कहा, उन्होंने मेरे बेटे का एक टीवी शो (मिर्जापुर) खोजा, जिसमें न तो फरहान ने अभिनय किया, न ही निर्देशन किया, न ही लिखा. उनकी कंपनी ने इसका निर्माण किया है.

Javed akhtar

जावेद अख्तर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 53 साल के करियर में तुम कुछ भी नहीं निकाल पाए. यह शर्म की बात है.’

Animal

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी.

Animal

रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ 26 जनवरी, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. अगर आपने फिल्म नहीं देखी है, आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

Animal: संदीप रेड्डी वांगा ने जावेद अख्तर की बातों का उड़ाया मजाक, बोले- बेटे की सीरीज मिर्जापुर में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >