Jailer 2 Release: रजनीकांत ने ‘जेलर’ की रिलीज पर तोड़ी चुप्पी, बताया कब थिएटर्स में आ सकती है फिल्म

Jailer 2 Release: रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ के सीक्वल की रिलीज पर अपडेट आई है. आइए बताते हैं फिल्म कब आएगी और इसकी शूटिंग कहां-कहां की जा रही है.

Jailer 2 Release: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने आखिरकार अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर के सीक्वल की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है. उन्होंने बताया है कि जेलर 2 दुनियाभर में 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि, मेकर्स की तरफ से इसपर कोई आधिकारिक पोस्टर या सुचना सामने नहीं आई है. इस बीच अगर आप भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रह हैं, तो आइए पूरी डिटेल्स देते हैं.

रजनीकांत ने खुद की ‘जेलर 2’ की रिलीज कन्फर्म

नेल्सन दिलीपकुमार की ओर से निर्देशित जेलर 2 इस समय प्रोडक्शन पर है. फिल्म की शूटिंग दक्षिण भारत के कई लोकेशन्स पर हो रही है. हाल ही में रजनीकांत और फिल्म की टीम को कोयंबटूर से पलक्कड़ जाते हुए देखा गया था. पलक्कड़ शेड्यूल पूरा करने के बाद टीम चेन्नई लौट आई है.

इस बीच चेन्नई एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में रजनीकांत ने खुद कन्फर्म किया कि फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होगी. इस ऐलान के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

जेलर 2 से जुड़ी उम्मीदें

2023 में रिलीज हुई जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की थी. इसके बाद से ही सीक्वल को लेकर फैंस के बीच बेसब्री थी. हालांकि, जेलर 2 की कहानी और स्टार कास्ट के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन अटकलें हैं कि इस बार फिल्म में कई बड़े सितारे कैमियो या अहम किरदार में नजर आ सकते हैं.

जेलर 2 क्यों है स्पेशल?

  • रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर जेलर (2023) का सीक्वल
  • नेल्सन दिलीपकुमार का निर्देशन
  • साउथ इंडिया और केरल में बड़े पैमाने पर शूटिंग
  • क्लाइमेक्स सीक्वेंस पर खास फोकस
  • रिलीज डेट: 12 जून 2026

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Box Office Collection Day 19: टाइगर श्रॉफ की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, टोटल कलेक्शन जानकर रह जाएंगे दंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >