Jai Hanuman: ऋषभ शेट्टी की नई फिल्म 'जय हनुमान' से सामने आई पहली झलक, हनुमान बन कलयुग में लेंगे त्रेतायुग की प्रतिज्ञा

Jai Hanuman: प्रशांत वर्मा की साल 2024 की हनु-मैन के सीक्वल जय हनुमान का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. फिल्म में सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं, जो कांतारा जैसे फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

Jai Hanuman: ऋषभ शेट्टी ने अपने फैंस को प्री दिवाली का तौहफा दिया है. यह तौहफा उनकी नई फिल्म ‘जय हनुमान’ है, जिसका फर्स्ट लुक आज सामने आ गया है. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म में ऋषभ शेट्टी के किरदार से भी पर्दा उठा दिया है. आइए बताते हैं इसके बारे में सबकुछ.

जय हनुमान का फर्स्ट लुक

ऋषभ शेट्टी की नई फिल्म जय हनुमान की अनाउंसमेंट करते हुए मैत्री मूवीज मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ‘जय हनुमान’ का फर्स्ट पोस्टर साझा किया है. इस पोस्टर में एक्टर बजरंगबली के रूप में नजर आ रहे हैं, जिनके हाथ में भगवान श्री राम की मूर्ति है. मेकर्स ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ‘त्रेतायुग की प्रतिज्ञा, जो कलयुग में अवश्य पूरी होगी’.

फिल्म के बारे में

ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘जय हनुमान’ का निर्देशन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं, जो साल 2024 में रिलीज हुई हनु-मैन का सीक्वल है, जिसमें तेजा सज्जा मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और बॉक्सऑफिस पर ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

Also Read: Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में इन दो पॉपुलर टीवी एक्टर्स की एंट्री, फिल्म में निभाते दिखेंगे अहम भूमिका

Also Read: Toxic: विवादों में घिरी सुपरस्टार यश की 300 करोड़ फिल्म ‘टॉक्सिक’, क्या सेट बनाने के लिए मेकर्स ने काटे 100 पेड़, जानें पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >