Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड धमाका, सनी देओल की वापसी से हिला बॉक्स ऑफिस, कमाए इतने करोड़

Jaat Worldwide Box Office Collection: सनी देओल की जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी ज्यादा पसंद किया. इसलिए तो यह बॉक्स ऑफिस पर काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है. मूवी ने भारत में अब तक 47 करोड़ कमाए लिए हैं. 5वें दिन इसने 7.25 करोड़ बटौरे. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी का परफॉर्मेंस कैसा रहा.

Jaat Worldwide Box Office Collection: गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाल मचा रहे हैं. उनकी फिल्म जाट 10 अप्रैल को दस्तक दे चुकी है. मूवी को देखने के लिए दर्शक कई शहरों में ट्रैक्टर और ट्रक से पहुंच रहे हैं. उनमें एक्शन ड्रामा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. मूवी ने भारत में अब तक 47.5 करोड़ की कमाई कर ली है. जल्द ही यह 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

जाट ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म को 100 करोड़ के अनुमानित बजट में बनाया गया है. इसमें रणदीप हुड्डा विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं. पांच दिनों में जाट ने दुनियाभर में 63.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. सोमवार, 14 अप्रैल 2025 को जाट में हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 16.26 प्रतिशत थी.

जाट को मिलेगी केसरी चैप्टर 2 से टक्कर

फिलहाल जाट को किसी भी हिंदी फिल्म से कोई टक्कर नहीं मिल रही है. हालांकि इस शुक्रवार जैसे ही अक्षय कुमार और आर माधवन की केसरी चैप्टर 2 रिलीज होगी, इसके बिजनेस में असर पड़ता देखा जाएगा. ‘जाट’ एक एक्शन फिल्म है, जो हिंदी सिनेमा में उनकी पहली फिल्म है. इसमें रणदीप हुडा, रेजिना कैसेंड्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे प्रभावशाली कलाकार हैं.

Kesari 2 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >