Jaat के दूसरे सबसे खतरनाक विलेन ने सनी देओल संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे बचपन के हीरो…

Jaat: सनी देओल की फिल्म जाट में विनीत कुमार सिंह ने खलनायक ‘सोमुलु’ का किरदार निभाया है. पहली बार एक्टर ने विलेन का रोल निभाया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने किरदार से जुड़ी कुछ तसवीरें शेयर की है. साथ ही सनी देओल का भी अपने पोस्ट में जिक्र किया है.

Jaat: सनी देओल की फिल्म जाट ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा अच्छा प्रदर्शन किया खासकर नॉर्थ इंडिया में. फैंस ने सनी की दमदार एक्टिंग और दमदार भूमिका को खूब पसंद किया. गदर 2 एक्टर की लोकप्रियता और कहानी की वजह से जाट ने अच्छी शुरुआत की और सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन जारी रखा. फिल्म में विनीत कुमार सिंह ने खलनायक ‘सोमुलु’ की भूमिका निभाई है. उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है. एक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सनी देओल संग काम करने को लेकर रिएक्ट किया है. साथ ही बताया कि पहली बार उन्होंने विलेन का रोल निभाया है.

‘जाट’ की बीटीएस तसवीरें आई सामने

विनीत कुमार सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘जाट’ की बीटीएस तसवीरें शेयर किया है. तसवीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मुझ पर विश्वास करने और सोमुलु को जीवंत करने के लिए निर्देशक गोपीचंद सर का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं. यह पहली बार है जब मैं खलनायक की भूमिका निभा रहा हूं. मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा था और उनके दृढ़ विश्वास ने मुझे यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया. इस किरदार ने मुझे बहुत कुछ सिखाया और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं.”

सनी देओल संग काम करने को लेकर विनीत कुमार सिंह ने किया रिएक्ट

विनीत कुमार सिंह ने आगे अपने पोस्ट में लिखा, “आप सभी के प्यार से अभिभूत – इस साल छावा और सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव के बाद ‘जाट’ तीसरी सफल फिल्म है. आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया. यह मेरी पहली साउथ फिल्म है और हर किसी की लगन और प्रतिभा ने मुझे चौंका दिया. इस टीम के साथ काम करना एक सपना जैसा रहा. ‘सोमुलु’ और आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए जश्न मनाने का समय है. जाट और ‘सोमुलु’ को इतना प्यार मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.” एक्टर ने साथ ही सनी देओल के साथ काम करने को लेकर कहा, मेरे बचपन के हीरो एक सपने के सच होने जैसा था, उनके मार्गदर्शन और गर्मजोशी के लिए आभारी हू. उन्होंने रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर, प्रशांत बजाज और रेजिना कैसेंड्रा को भी धन्यवाद कहा.

यहां पढ़ें- Jaat: ‘ना विदेश, ना देश’, जाट की सफलता के बाद सनी देओल ने इस जगह में ढूंढा सुकून, बोले- इसका मजा लेने…VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >