Jaat Verdict Hit Or Flop: फ्लॉप या हिट, सनी देओल की जाट का ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

Jaat Verdict Hit Or Flop: गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल फिल्म जाट के साथ थियेटर्स में धमाल मचाने के लिए पहुंचे. मूवी ने करीब 1 महीने तक धुआंधार कमाई की. अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी दस्तक दे चुकी है. आइये जानते हैं इसका वर्डिक्ट क्या रहा.

Jaat Verdict Hit Or Flop: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मास एक्शन ड्रामा जाट सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित मूवी को नेटफ्लिक्स पर एंजॉय किया जा सकता है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है. आइये जानते हैं थियेटर्स से लेकर ओटीटी तक के सफर में ये फ्लॉप रही या हिट.

सोशल मीडिया पर जाट देखकर नेटिजन्स ने कैसे किया रिएक्ट

10 अप्रैल को जब सिनेमाघरों में जाट रिलीज हुई थी, तो इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था. नेटिजन्स ने मूवी को फुल ऑन एंटरटेनमेंट और पैसा वसूल बताया. कई को गदर 2 एक्टर और रणदीप हुड्डा का फाइट सीक्वेंस धांसू लगा. वहीं जब ये ओटीटी पर आई तो दर्शकों के एक बड़े हिस्से ने सनी देओल को सच्चे एक्शन सुपरस्टार के रूप में सराहा. चूंकि यह एक्शन ड्रामा स्ट्रीमिंग दिग्गज पर तेलुगु और हिंदी में रिलीज हुई है, इसलिए दक्षिण के दर्शक इसे देखकर काफी खुश हैं. सनी देओल के अलावा, दर्शक रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह को भी पसंद कर रहे हैं, जिन्होंने नकारात्मक भूमिकाएं बखूबी निभाई हैं.

जाट हिट हुई या फ्लॉप

10 अप्रैल को रिलीज हुई जाट ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया. केसरी चैप्टर 2 और रेड 2 से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने के बावजूद यह तीन से चार सप्ताह तक सिनेमाघरों में चली. बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने भारत में अब तक 88.66 करोड़ की कमाई की. वहीं दुनिया भर में इसकी कलेक्शन 118.79 करोड़ के करीब है. इसमें से 104.79 करोड़ रुपये की कमाई भारतीय बाजारों से हुई. मैथरी मूवी मेकर्स की ओर से निर्मित जाट बॉक्स ऑफिस पर एक हिट के तौर पर उभरी है. फिल्म का सीक्वल भी अनाउंस हो चुका है. मास एंटरटेनर की दूसरी किस्त अभी स्क्रिप्टिंग चरण में है.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ हिट होगी या फ्लॉप? करेगी तगड़ी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >