Jaat की सफलता पर उर्वशी रौतेला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- देशभर के दर्शक इस फिल्म का…

Jaat: फिल्म 'जाट' को लेकर क्रेज दर्शकों के बीच सोशल मीडिया में देखने को मिल रहा है. सनी देओल एक बार फिर से एक्शन अवतार में दिखेंगे. मूवी में उनसे रणदीप हुड्डा लोहा लेते दिखेंगे. इस बीच फिल्म को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने बात की.

Jaat: सनी देओल, रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को रिलीज हो जाएगी.​ फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी कर रहे हैं और ये एक एक्शन थ्रिलर है. मूवी में रेजिना कैसेंड्रा, सैयामी खेर और विनीत कुमार सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. हाल ही में विनीत और उर्वशी रौतेला का ‘टच किया’ सॉन्ग ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. ‘गदर 2’ के बाद सनी ‘जाट’ में नजर आएंगे और दर्शकों को उनकी एक और जोरदार परफॉर्मेंस देखने की उम्मीद है. इस बीच उर्वशी ने फिल्म को लेकर बात की.

उर्वशी रौतेला ने ‘जाट’ को लेकर बात की

उर्वशी रौतेला ने ‘जाट’ में ‘टच किया’ सॉन्ग में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को दीवाना बना दिया. न्यूज एजेंसी एएनआई संग बातचीत करते हुए फिल्म के ट्रैक सॉरी बोल को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ट्रेलर बहुत अच्छा है. सॉन्ग सॉरी बोल को ट्रेलर में हाइलाइट किया गया है. ये एक मास फिल्म है. देशभर के दर्शक इस फिल्म का आनंद लेंगे. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा मैं लोगों को थैंक्यू कहना चाहूंगी जिन्होंने फिल्म के गाने को पसंद किया. गानों में मुझे इतनी अच्छी तरह से प्रस्तुत करने के लिए निर्देशकों और कोरियोग्राफरों की आभारी हूं.

उर्वशी रौतेला की अपकमिंग प्रोजेक्ट

फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ के बाद अब 12 साल बाद फिल्म ‘जाट’ में सनी देओल और उर्वशी रौतेला नजर आए हैं. हाल ही में सलमान खान ने फिल्म सिकंदर में रश्मिका मंदाना संग काम किया है और दोनों के बीच 31 साल का उम्र का फासला है. जाट की बात करें तो उर्वशी और सनी के बीच 36 साल के उम्र का अंतर है. वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इंडियन 2 में काम कर रही है, जिसमें कमल हासन है. इसके अलावा ‘कसूर’ में वह आफताब शिवदासानी और जस्सी गिल के साथ नजर आएंगी. उर्वशी के पास वेलकम 3 भी है , जिसमें अक्षय कुमार हैं. सनी देओल और संजय दत्त के साथ ‘बाप’ फिल्म में भी वह काम कर रही है. उनके पास रणदीप हुड्डा के साथ इंस्पेक्टर अविनाश 2, ब्लैक रोज जैसे प्रोजेक्ट भी हैं.

यहां पढ़ें- CID: एसीपी प्रद्युमन की पहली सैलरी कितनी थी? एक एपिसोड के लिए लेते हैं लाखों में फीस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >