Jaat की तूफानी कमाई, सनी देओल ने तोड़े कई रिकॉर्ड, लेकिन इन ब्लॉकबस्टर से रह गई पीछे

Jaat: 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जाट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. मूवी ने अब तक भारत में 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 117 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है. गदर 2 एक्टर की फिल्म ने कई मूवीज को पछाड़ दिया है. हालांकि कई से पीछे भी रह गई.

Jaat: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के लगभग एक महीने बाद भी शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने भारत में 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 117 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है. गोपीचंद मालिनेनी की मूवी में रणदीप और गदर 2 एक्टर का जबरदस्त फेसऑफ देखने को मिला. दोनों के बीच कई फाइट सीक्वेंस थे. आइये जानते हैं मूवी ने अब तक किन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और किससे पीछे रह गई है.

जाट ने इन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा

सनी देओल की जाट दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. मूवी ने आजाद, इमरजेंसी, देवा, बैडऐस रविकुमार, सनम तेरी कसम री-रिलीज, क्रेजी, द डिप्लोमैट, लवयापा, फतेह और मेरे हसबैंड की बीवी जैसे मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इसके अलावा यह यमला पगला दीवाना और बॉर्डर के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ चुकी हैं.

इन मूवीज के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई जाट

  • गदर 2 – 685.19 करोड़
  • गदर – 133.12 करोड़
  • जाट – 119.22 करोड़

जाट के बारे में

सनी देओल के अलावा, जाट में रणदीप हुड्डा और रेगेना कैसांद्रा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. साथ ही सैयामी खेर, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी रविशंकर और बबलू पृथ्वीराज भी हैं. मैथरी मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने इसका निर्माण किया है. जाट एक रहस्यमयी व्यक्ति (सनी) की कहानी है, जो आंध्र प्रदेश के चिराला के एक गांव में पहुंचता है, जो रणतुंगा (रणदीप) और उसकी पत्नी भारती (रेजिना) के उत्पीड़न से जूझ रहा है.

यह भी पढ़ें- Indian Idol विनर पवनदीप राजन ICU में हैं भर्ती, दुखी पिता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ड्राइवर को अचानक झपकी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >