Jaat की ब्लॉकबस्टर सफलता को सनी देओल ने कुछ यूं किया सेलिब्रेट, बोले- महसूस कर रहे…

Jaat: सनी देओल और रणदीप हुड्डा की जाट बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिला. इसलिए तो यह भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. इसी ब्लॉकबस्टर सफलता को सेलिब्रेट करते हुए गदर 2 एक्टर ने सेट से कुछ अनसीन तसवीरें शेयर की है.

Jaat: सनी देओल की फिल्म जाट करीब एक हफ्ते पहले सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई थी. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस एक्शन एंटरटेनर को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला. बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं एक्साइटेड दर्शक ट्रैक्टर और ट्रकों में भरकर जाट का मजा लेने के लिए पहुंच रहे हैं. अब बॉर्डर 2 अभिनेता ने मूवी की सफलता पर आभार व्यक्त करते हुए शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं.

जाट की सफलता को कुछ यूं सनी देओल ने किया सेलिब्रेट

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर जाट की कुछ बीटीएस फोटोज शेयर किए. इन फोटोज में एक्शन सीक्वेंस और जाट थीम सॉन्ग की उनकी कैंडिड शामिल है. पहले फोटो में वह दुश्मनों का खात्मा करते दिख रहे हैं. वहीं अन्य में एक्टर का रफ एंड टफ लुक देखा जा सकता है.

बीटीएस तसवीर शेयर कर सनी देओल ने लिखा खास कैप्शन

सनी देओल ने फोटोज को एक खास कैप्शन के साथ पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, #Jaat थीम सॉन्ग और फिल्म के लिए मिल रहे प्यार को महसूस कर रहा हूं, यह काफी खुशी देने वाला है. शूट से सीधे कुछ BTS पल साझा कर रहा हूं…. यह ​​उन सभी के लिए है, जिन्होंने इस ट्रैक की ऊर्जा को महसूस किया है. आगे बढ़ो, अपनी खुद की रील बनाओ, नाचो, वाइब करो, इसे फील करना मत भूलना. मुझे टैग करो और इस आग को जलाए रखो.”

जाट की अनसीन फोटोज देख फैंस हुए एक्साइटेड

पोस्ट शेयर होने के तुरंत बाद, फैंस ने कमेंट करना शुरू किया. एक यूजर ने लिखा, “बहुत ही सॉलिड गाना है पाजी मजा आ गया” दूसरे फैन ने कमेंट किया, “जाट तबाह मचा दी सर.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “बॉर्डर वेटिग जाट कमाल का हुड्डा सनी पा जी” गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित जाट में विनीत कुमार सिंह, रणदीप हुड्डा, राम्या कृष्णन और सैयामी खेर जैसे कलाकार हैं.

यह भी पढ़ें- Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड जाट का जलवा कायम, सनी देओल की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >