Jaat: सलमान खान ने सनी देओल की फिल्म को किया सपोर्ट, सफलता पर वरुण धवण बोले- सिनेमाघरों में…

Jaat: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट सिनेमाघरों में धमाकेदार दस्तक दे चुकी है. फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली. नेटिजन्स एक्टर के एक्शन सीन्स, डायलॉग्स और दमदार कहानी की तारीफ कर रहे हैं. इसी बीच अब सलमान खान ने भी मूवी को सपोर्ट करते हुए एक रील शेयर की.

Jaat: सनी देओल की मास एक्शन एंटरटेनर जाट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है. मूवी में सनी के एक्शन सीक्वेंस की जमकर तारीफ हो रही है. इधर रणदीप हुड्डा भी विलेन के रोल में चमके हैं. रॉ एक्शन, हाई-वोल्टेज ड्रामा और सीटियां बजवाने वाले डायलॉग्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. अब सलमान खान ने फिल्म की सक्सेस पर चुप्पी तोड़ी है.

सलमान खान ने कैसे सेलिब्रेट की जाट की सफलता

धर्मेंद्र और उनके परिवार के साथ सलमान खान का मधुर रिश्ता किसी से छिपा नहीं है. सनी देओल अब अपनी मास-एक्शन फिल्म जाट की रिलीज का आनंद ले रहे हैं, वहीं सिकंदर स्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर करके गदर 2 एक्टर के फिल्म को सपोर्ट किया है. भाईजान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सनी देओल का एक रील शेयर किया. जिसमें एक्टर जाट के थीम सॉन्ग डांस कर रहे हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सलमान ने लिखा, “#जाट” इसके बाद एक फ्लेक्सिंग बाइसेप इमोजी और साथ में गदर स्टार को टैग किया. वरुण धवन ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “इस जाट को सिनेमाघरों में देखने के लिए उत्सुक हूं…. @iamsunnydeol.”

सलमान संग अपनी बॉन्डिंग पर क्या बोले सनी देओल

इस बीच, एक इंटरव्यू में सनी देओल ने सलमान खान संग अपने भाईचारे पर बात की. उन्होंने कहा, “सलमान और मेरे बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है, और यह सालों से है. मुझे लगता है कि जब से हमने एक्टिंग करना शुरू किया है, उससे भी बहुत पहले से. हमारे बीच बहुत प्यार है.”

सलमान खान सिकंदर में आए थे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान को आखिरी बार एआर मुरुगादॉस की सिकंदर में देखा गया था. फिल्म में रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, सत्यराज और भी कई कलाकार अहम भूमिकाओं में थे. दूसरी ओर, जाट आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, राम्या कृष्णन और भी कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: शुक्रवार को एंटरटेनमेंट का लगेगा मेला, रिलीज हुई ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज, जाट के बाद करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >