Jaat Viral Video: गदर 2 जैसी दीवानगी, ट्रक-ट्रैक्टर में बैठकर जाट देखने पहुंचे फैंस, वीडियो देख कहेंगे क्या सीन है…

Jaat Viral Video: सनी देओल की जाट को बेहतरीन रिस्पांस मिला है. फैंस एक्शन ड्रामा को देखने थियेटर तक जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसमें एक्टर के फैंस ट्रक और ट्रैक्टर पर बैठकर मूवी को देखने जा रहे हैं. उनका जोश इतना हाई है कि वह लाउड म्यूजिक भी बजा रहे हैं. साल 2023 में जब गदर 2 रिलीज हुई थी, तब भी यही मंजर देखने को मिला था.

Jaat Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं. गदर 2 के बाद तो एक्टर कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट में आ गए हैं. अब उनकी एक्शन से भरपूर फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. इसने ओपनिंग डे पर भी 9 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं. इसमें सनी पाजी के फैंस ट्रक और ट्रैक्टरों में बैठकर मूवी देखने जा रहे हैं. वीडियो हरियाणा का बताया जा रहा है. क्लिप में देखा जा सकता है कि रोड पर कई लोग हैं, जो ट्रक और ट्रैक्टर में बैठे हैं. वहीं गाड़ियों में जाट के पोस्टर लगे हुए हैं और लाउड म्यूजिक बज रहा है. हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब यह सीन देखने को मिला हो, इससे पहले साल 2023 में गदर 2 के वक्त यही सुनामी आई थी. फिल्म की बात करें तो इसमें सनी देओल जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं. उनका एक डायलॉग काफी फेमस हो रहा है. जिसमें वह कहते हैं, ”ये ढाई किलो के हाथ का पावर पूरा नॉर्थ देख चुका है… अब साउथ की बारी है.” वहीं विलेन बनकर रणदीप हुड्डा भी एक्टर से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Jaat: केआरके ने सनी देओल की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- दिमाग घर पर ही… दिए इतने स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >