Jaat के डायरेक्टर ने सनी देओल की फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा-ओपनिंग पहले होती तो रिकॉर्ड टूट जाते

Jaat: गदर 2 के बाद सनी देओल ने जाट से वापसी की. फिल्म से उम्मीद जताई जा रही थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 से बेहतर कमाई करेगी और रिकॉर्ड तोड़ेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. अब इसपर फिल्म के डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी ने बात की.

Jaat: गोपीचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म जाट सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी और इसे रिलीज हुए अबतक 10 दिन हो गए हैं. इस एक्शन-ड्रामा फिल्म से सनी देओल ने दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की और तहलका मचा दिया. सनी फिल्म में हीरो बने तो रणदीप हुड्डा विलेन के रोल में दिखे. ओपनिंग डे पर मूवी डबल डिजीट में कमाई करने से चूक गई. अब एक इंटरव्यू में गोपीचंद ने बताया कि जाट का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन उनकी उम्मीदों से कम रहा.

गोपीचंद मलिनेनी ने जाट के ओपनिंग डे पर कम कमाई करने पर किया रिएक्ट

डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी ने मिड-डे संग एक इंटरव्यू में कहा, “सेंसर क्लियरेंस में देर हो गई थी. इसलिए हमारी एडवांस बुकिंग रिलीज से सिर्फ एक दिन पहले ही शुरू हो पाई. अगर बुकिंग दो-तीन दिन पहले खुल जाती तो ओपनिंग और भी बड़ी होती. लेकिन उसके बाद से फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती ही जा रही है.” उन्होंने ये भी बताया कि शुरुआत में सेंसर बोर्ड ने ट्रेलर में किसी कट की बात नहीं की थी. गोपीचंद कहते हैं “बाद में कहा गया कि फिल्म के प्रिंट में बैकग्राउंड को ब्लर करना होगा. यह बदलाव तो लोगों के आपत्ति जताने से पहले ही कर दिया गया था. अगर कोई फिल्म ब्लॉकबस्टर बननी है, तो उसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहिए. कोई भी फिल्ममेकर किसी व्यक्ति या समुदाय को ठेस पहुंचाना नहीं चाहता. हम तो बस लोगों का मनोरंजन करना चाहते हैं.”

जाट 2 लेकर आएंगे मेकर्स

जाट अभी सिनेमाघरों में चल ही रही है और सनी देओल और मेकर्स ने घोषणा कर दिया कि वह जाट 2 लेकर आएंगे. उन्होंने एक पोस्ट के जरिए फैंस को ये गुडन्यूज दी. उन्होंने जाट 2 का पोस्टर शेयर कर लिखा कि जाट एक नए मिशन पर है. इस पोस्ट के बाद फैंस दूसरे पार्ट के लिए काफी उत्साहित हो गए.

यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 10: ‘जाट’ की कमाई का 10वां दिन, हिट की ओर कदम या फ्लॉप का इशारा? जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >