Jaat Box Office Collection Day 21: ‘जाट’ 21वें दिन हिट या फ्लॉप? सनी देओल की फिल्म की कमाई ने चौंकाया

Jaat Box Office Collection Day 21: सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह स्टारर एक्शन थ्रिलर ‘जाट’ को रिलीज हुए अब 21 दिन हो गए हैं और अब फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं अबतक का कलेक्शन.

Jaat Box Office Collection Day 21: ‘जाट’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस के बाद वर्ल्डवाइड भी सनी देओल की दूसरी ब्लॉकबस्टर ‘गदर- एक प्रेम कथा’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसी के साथ दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यह सनी देओल के करियर की दूसरी फिल्म है. जाट में सनी पाजी के साथ रणदीप हुड्डा और विनत कुमार सिंह मुख्य भूमिका में हैं. वहीं, इनके अलावा राम्या कृष्णन, प्रशांत बजाज, रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू जैसे कलाकार भी अहम किरदार में हैं. 10 अप्रैल को आए इस फिल्म को अब 21 दिन होने जा रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं 21वें दिन कैसा है जाट का हाल?

जाट के 21वें दिन की कमाई

सनी देओल की जाट ने इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन 9.5 करोड़ रुपए से ओपनिंग ली थी. वहीं, अब 21वें दिन तक इसके कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. शुरूआती कमाई की बात करें तो फिल्म ने अबतक महज 0.50 करोड़ का ही कलेक्शन किया है. इसे देखकर लग रहा है कि अजय देवगन की ‘रेड 2’ आने से पहले ही इसकी नैया डूब जाएगी.

जाट का डे वाइज कलेक्शन

Jaat Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 6- 6 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 11- 5.65 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 12- 2 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 13- 1.88 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 14- 1.3 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 15- 1.19 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 16- 0.85 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 17- 1.36 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 18- 2 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 19- 0.62 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 20- 0.68 करोड़ रुपये
Jaat Collection Day 21- 0.50 करोड़ रुपये

जाट की कुल कमाई- 86.85 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Jaat बनी रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर, दुनियाभर में तोड़ा ‘गदर’ का रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >