Jaat Advance Booking: सनी देओल नहीं दोहरा पाए गदर 2 वाला जादू, जाट ने की मामूली शुरुआत

Jaat Advance Booking: सनी देओल की अपकमिंग एक्शन ड्रामा जाट 10 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है. इसमें रणदीप हुड्डा विलेन की भूनिका निभाएंगे. मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग काउंटर शुरू कर दी है. आइये जानते हैं इसने अब तक कितने टिकट बेचे हैं.

Jaat Advance Booking: सनी देओल की जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. मोस्ट अवेटेड मूवी में कैसंड्रा और रणदीप हुड्डा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. एक्शन ड्रामा का पहला रिव्यू भी सामने आया, जिसमें इसे फुल पैसा वसूल बताया गया. रिलीज से पहले, निर्माताओं ने एक्शन फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है. जाट ने प्री-सेल ओपनिंग पर अच्छी टिकटिंग मूवमेंट दिखाई है. आइये जानते हैं इसने अब तक कितने टिकट बेचे हैं.

एडवांस बुकिंग में जाट ने कैसा किया परफॉर्म

जाट ने 8 अप्रैल से अपनी प्री-सेल जर्नी शुरू कर दी है. एडवांस बुकिंग के पहले दिन, सनी देओल अभिनीत इस फिल्म ने भारत भर में पीवीआर आईनॉक्स और सिनेपोलिस सहित टॉप नेशनल चेन में अच्छी टिकट बिक्री देखी है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने टिकट बिक्री के जरिए 12.79 लाख रुपये जमा करने में कामयाबी हासिल की है, जो कि Sacnilk के अनुसार हिंदी 2D फ़ॉर्मेट में 1,544 शो में 10,965 टिकट बेचे गए हैं. हालांकि, ब्लॉक बुकिंग को ध्यान में रखते हुए कुल मिलाकर अभी तक 48.04 लाख रुपये की कमाई हो गई है.

जाट को इस फिल्म से मिलेगी टक्कर

जाट के लिए निराशाजनक एडवांस बुकिंग नंबर्स काफी चिंताजनक है. तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ भी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतरेगी. इस मूवी ने पहले ही ब्लॉक बुकिंग सहित 13.70 करोड़ रुपये की टिकटें बेच दी हैं. ब्लॉक सीटों के बिना भी, गुड बैड अग्ली ने 12.33 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो जाट की संख्या से काफी ज्यादा है. यह क्लैश नॉर्थ वर्सेज साउथ के बीच एक क्लासिक मुकाबला बनता जा रहा है, लेकिन शुरुआती बढ़त स्पष्ट रूप से अजित कुमार के पक्ष में है.

जाट के बारे में

गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित जाट को खास तौर पर उनके कट्टर फैंस से काफी अच्छा रिसपांस मिला है. फिल्म के टीजर और ट्रेलर को भी बढ़िया रिसपांस मिला है. सिनेप्रेमी सनी देओल को जाट के रूप में रणदीप हुड्डा के खलनायक किरदार रणतुंगा से भिड़ते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं. जाट के साथ सनी देओल दो साल बाद थिएटर में वापसी कर रहे हैं. मशहूर अभिनेता ने आखिरी बार 2023 में गदर 2: द कथा कंटीन्यूज़ में काम किया था.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: दुनिया भर में सिकंदर फ्लॉप हुई या हिट, नहीं तोड़ पाई एम्पुरान का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >