IPL 2024: केकेआर की जीत के बाद शाहरुख खान ने गौरी को किया KISS, बेटी सुहाना के छलके आंसू, VIDEO

केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया और आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया. जीत के बाद किंग खान अपनी पत्नी गौरी खान को किस करते दिखे. उन्होंने मैदान पर गौतम गंभीर का माथा भी चूमा.

IPL 2024: शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 को लेकर चर्चा में है. किंग खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया. 10 साल के बाद केकेआर ने ट्राफी अपने नाम की. फाइनल मैच देखने के लिए एक्टर अपनी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान, बेटे आर्यन खान और अबराम खान के साथ पहुंचे थे. जीत के बाद एक्टर जश्न मनाते दिखे. वहीं. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सुहाना काफी भावुक दिखी.


शाहरुख खान ने गौरी खान को किया किस
कोलकाता नाइट राइडर्स ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया. जैसे ही केकेआर ने ट्राफी जीती, किंग खान अपनी खुशी रोक नहीं पाए. वो अपनी पत्नी गौरी खान को गले लगाते दिखे और माथे पर किस करते नजर आए. एक्टर मैदान पर जाकर गौतम गंभीर का माथा चूमते दिखे. उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.

IPL 2024 ट्रॉफी जीतने के बाद ममता बनर्जी ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को ऐसे दी बधाई


सुहाना खान के छलके आंसू
वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुहाना खान काफी भावुक दिख रही है. उनकी आंखों में खुशी के आंसू है और वो अपने पिता से पूछती है, क्या आप हैप्पी है. इसपर एक्टर सिर हिलाकर जवाब देते है और फिर अपनी बेटी को गले लगा लेते है. सुहाना कहती है, “मैं बहुत खुश हूं!” उसके बाद अबराम और आर्यन खान भी आ जाते हैं. ये इमोशनल वीडियो देखकर आपके आंखों में भी खुशी के आंसू आ जाएंगे. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीम को बधाई दी. बता दें कि इससे पहले दो बार केकेआर आईपीएल का चैंपियन बना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >