Ikkis: रिलीज से पहले वायरल हुआ धर्मेंद्र का आखिरी इंटरव्यू, कहा था- मेरे लिए बहुत भावुक अनुभव है

Ikkis: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले धर्मेंद्र का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने यह फिल्म क्यों की. साथ ही, दिवंगत अभिनेता ने अगस्त्य नंदा के बारे में भी कई बातें साझा की थीं.

Ikkis: श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा ‘इक्कीस’ 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल को दी गई एक सच्ची श्रद्धांजलि है. साथ ही, यह दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी मानी जा रही है.

इसके जरिए अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा बतौर लीड एक्टर पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. इससे पहले वह ‘द आर्चीज’ में दिखाई दे चुके हैं. वहीं, सुपरस्टार अक्षय कुमार की भतीजी सिमर भाटिया भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. अब फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले धर्मेंद्र का बॉलीवुड हंगामा को दिया गया एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं, उस बातचीत में उन्होंने क्या कहा था.

इक्कीस के लिए धर्मेंद्र ने क्या कहा था?

धर्मेंद्र ने कहा था कि “यह मेरे लिए बहुत भावुक अनुभव है. इक्कीस करना भारत की सशस्त्र सेनाओं को श्रद्धांजलि देने का मेरा तरीका है. मैंने कई साल पहले रामानंद सागर की ललकार में एक सैनिक का किरदार निभाया था. मुझे वर्दी में होने पर बहुत गर्व महसूस हुआ था.”

अगस्त्य नंदा और निर्देशक के बारे में क्या बोले थे धर्मेंद्र?

धर्मेंद्र ने अगस्त्य नंदा की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत प्यारे और टैलेंटेड हैं और उन्हें अपने परिवार की याद दिलाते हैं. उन्होंने अमिताभ और जया बच्चन के साथ अपने पुराने रिश्तों का भी जिक्र किया.

धर्मेंद्र ने फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन की भी सराहना की और कहा कि वह एक बहुत अच्छे और समझदार निर्देशक हैं.

बता दें कि नवंबर में 88 साल की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हो गया था. उन्होंने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में और बेहतरीन किरदार दिए, जिन्हें दर्शक हमेशा याद रखेंगे.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar: ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच ‘इक्कीस’ के डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने धुरंधर जैसी फिल्म बनाने पर दिया बड़ा बयान, बोले- यह एकमात्र फॉर्मेट नहीं है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >