Ikkis: अगस्त्य नंदा की दमदार परफॉर्मेंस पर मामा अभिषेक बच्चन ने की खुलकर तारीफ, बोले- तुम्हारा विश्वास रंग लाया

Ikkis: वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ में अगस्त्य नंदा की शानदार एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया. अब इस सफलता से खुश होकर मामा अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उनकी तारीफ की है. जानिए अभिषेक ने क्या कुछ कहा.

Ikkis: श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ में अगस्त्य नंदा की दमदार परफॉर्मेंस को दर्शकों और सेलेब्स से खूब सराहना मिल रही है. फिल्म में अगस्त्य ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है, जिसके बाद अब उनके मामा अभिषेक बच्चन भी अपने भांजे और फिल्म की खुलकर तारीफ करते नजर आए हैं. उन्होंने क्या कहा, आइए जानते हैं.

अगस्त्य के लिए क्या बोले मामा अभिषेक बच्चन?

अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ‘इक्कीस’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पोस्टर शेयर करते हुए अगस्त्य नंदा को फिल्म की सफलता पर बधाई दी. उन्होंने लिखा, “बहुत बढ़िया टीम इक्कीस. एगी, मुझे तुम पर बहुत गर्व है. तुम्हारा विश्वास रंग लाया!!”

अभिषेक का यह मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब रहा.

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ से मिली कड़ी चुनौती

‘इक्कीस’ को फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों से पॉजिटिव रिव्यू मिले, जिसके बाद फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसे रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ से कड़ी टक्कर मिल रही है. इसी वजह से फिल्म 4 दिनों में महज 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा ही पार कर पाई है.

वहीं, धुरंधर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ का माइलस्टोन हासिल कर चुकी है.

सच्चे युद्ध नायक की कहानी है ‘इक्कीस’

फिल्म इक्कीस भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के असाधारण जीवन से प्रेरित है. यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें अरुण खेत्रपाल के सैन्य प्रशिक्षण से लेकर युद्ध के मैदान तक की यात्रा को दिखाया गया है.

फिल्म में उनकी बहादुरी, डेडिकेशन और सिर्फ 21 साल की उम्र में दिए गए बलिदान को बेहद संवेदनशील तरीके से दर्शाया गया है.

यह भी पढ़ें- Ikkis Box Office Collection Day 6: हिट या फुस्स हुई धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म? छठे दिन की कमाई ने खोले पत्ते

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >