I Want To Talk Teaser: अभिषेक बच्चन की नई फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ का दिलचस्प टीजर रिलीज, फैंस ने दी ये खास नसीहत

I Want To Talk Teaser: अभिषेक बच्चन की नई फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ का टीजर आज रिलीज हो गया है. फिल्म में अभिषेक के अलावा अहिल्या बामरू, जॉनी लीवर, जयंत कृपलानी, पियरले डे और क्रिस्टिन गोडार्ड अहम भूमिकाओं के हैं.

I Want To Talk Teaser: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन साल 2023 की फिल्म घूमर के बाद अब इंडस्ट्री में अपनी नई फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के साथ वापसी करने जा रहे हैं. आज एक्टर ने अपनी फिल्म का टीजर सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर भी रिलीज कर दिया है, जो देखने में काफी दिलचस्प नजर आ रहा है.

आई वांट टू टॉक का टीजर

अभिषेक बच्चन ने आज एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. स्टेशन में हम देख सकते हैं की एक कर की डेक पर अभिषेक बच्चन का एक डांसिंग स्टैचू रखा है, जिसमें एक्टर की वॉयसओवर सुनाई देती है. वह कहते हैं कि, “मुझे सिर्फ बात करना पसंद नहीं है। मैं बात करने के लिए जीता हूं. जिंदा होने में और मरने में बस यही एक बात का अंतर दिखाई देता है. जिंदा लोग बोल पाते हैं और मरे हुए लोग बोल नहीं पाते.” टीजर के अंत में फिल्म का टाइटल सामने आता है. यह टीजर इस और यूट्यूब दोनों पर रिलीज हुआ है.

आई वांट टू टॉक की स्टार कास्ट

आई वांट टू टॉक में अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं. उनके अलावा फिल्म में अहिल्या बामरू, जॉनी लीवर, जयंत कृपलानी, पियरले डे और क्रिस्टिन गोडार्ड अहम भूमिकाओं के हैं. यह फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फैंस ने दी एडवाइस

अभिषेक बच्चन की इस वीडियो के नीचे फंस अब तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने उन्हें नसीहत दी कि, उन्हें अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से बात करनी चाहिए. तो वहीं, दूसरे ने लिखा, ‘फिल्म के लिए गुडलक भाई.’

Also Read: Salaar Part 2: प्रभास के जन्मदिन पर उनके फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, फिल्म की शूटिंग शुरू जानिए, इस के बारे में सारे अपडेट्स 

Also Read: The Raja Saab: कल्कि के बाद ‘द राजा साहब’ से गदर मचाएंगे प्रभास, मोशन पोस्टर के साथ न्यू लुक ने उड़ाए फैंस के होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >