I Want To Talk: निर्देशक शूजित सरकार ने फिल्म आई वांट टू टॉक के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं पूरी तरह से…

I Want To Talk: अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वांट टू टॉक बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. फिल्म को आलोचकों ने सराहा, लेकिन ये सिनेमाघरों में दर्शकों को लाने में असफल रही. अब फिल्म के फ्लॉप होने पर फिल्म के निर्देशक शूजित सरकार ने अपनी राय दी.

I Want To Talk: निर्देशक शूजित सरकार की फिल्म आई वांट टू टॉक को दर्शकों ने नाकार दिया. फिल्म में अभिषेक बच्चन ने काम किया था. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन आलोचकों ने जूनियर बच्चन के एक्टिंग की जमकर तारीफ की. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में संघर्ष करती दिखी. अब फिल्म के फ्लॉप होने पर शूजित सरकार ने बात की.

आई वांट टू टॉक्स के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर क्या बोले शूजित सरकार

निर्देशक शूजित सरकार ने एनडीटीवी से बातचीत में फिल्म आई वांट टू टॉक्स के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर कहा कि, वह इससे परेशान हो गए थे. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अपनी शर्तों और विजन पर फिल्म बनाना था, लेकिन फिल्म की प्रतिक्रिया की वजह से वह भ्रमित हो गए क्योंकि वह अनश्योर थे कि दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने के लिए क्या काम करेगा या क्या नहीं करेगा. हालांकि उन्होंने कहा कि इसके ओटीटी रिलीज की वजह से बहुत सारे दर्शक फिल्म से जुड़ गए. साथ ही उन्होंने कहा उन्हें अपनी भावनाओं को व्यक्त करना बहुत मुश्किल था और बॉक्स ऑफिस रिजल्ट परेशान करने वाले थे.

आई वांट टू टॉक की कहानी सच्ची स्टोरी पर है बेस्ड

फिल्म आई वांट टू टॉक में अभिषेक बच्चन, अर्जुन सेन के किरदार में दिखे थे. फिल्म एक सच्ची स्टोरी पर बेस्ड है. इसकी शूटिंग कैलिफोर्निया में हुई है और इसने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले हफ्ते में सिर्फ 1.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म का प्रदर्शन एक्टर के करियर का सबसे खराब प्रदर्शन था. वहीं, उनके अपकमिंग फिल्म को लेकर बात करें तो वह शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ किंग में काम कर रहे हैं. फिल्म में वह विलेन के किरदार में नजर आएंगे और इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. इसमें सुहाना के अपोजिट एक्टर अभय वर्मा दिखेंगे.

यह भी पढ़ें- VIDEO: तलाक की अफवाहों के बीच नये साल का जश्न मना कर लौटे ऐश्वर्या-अभिषेक, फैंस बोले- कुछ तो अच्छा हुआ

यह भी पढ़ें- Aishwarya-Abhishek Video: ऐश्वर्या के लिए प्रोटेक्टिव हसबैंड बने अभिषेक बच्चन, ससुर बिग बी के साथ ऐसे नजर आई एक्ट्रेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >