Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड हाउसफुल हिट हुई या फुस्स, कमाई जान होगी हैरानी

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. हालांकि जबसे आमिर खान की सितारे जमीन पर रिलीज हुई, तबसे इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड कॉमेडी एंटरटेनर ने अब तक कितने करोड़ कमाए.

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की किलर कॉमेडी का बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस काफी अच्छा रहा. 6 जून को रिलीज हुई हाउसफुल 5 को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी ज्यादा पसंद किया. यही वजह है कि 4 दिनों में ही कॉमेडी एंटरटेनर ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. अब इसे आमिर खान की सितारे जमीन पर से कड़ी टक्कर मिल रही है. ऐसे में इसकी कमाई धीरे धीरे कम हो रही है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

वर्ल्डवाइड हाउसफुल 5 ने कमाए इतने करोड़

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक हाउसफुल 5 ने दुनियाभर में 271 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं भारत में इसकी कुल कमाई 178.75 करोड़ है. सितारे जमीन पर से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद ने हाउसफुल 5 अजय देवगन की फिल्म रेड 2 के लाइफटाइम रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रही है. फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त में जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, डिनो मोरिया, फरदीन खान, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज जैसे स्टार्स की टोली है.

क्या हाउसफुल 6 बनेगी?

हाउसफुल 5 की रिलीज के बाद, तरुण मनसुखानी से पूछा गया कि क्या वह फ्रैंचाइजी की अगली किस्त पर काम करेंगे. इस पर रिएक्ट करते हुए, फिल्म निर्माता ने फर्स्टपोस्ट को बताया, “ठीक है, निश्चित रूप से, हाउसफुल 6 पर काम किया जाएगा, लेकिन अभी हम सिर्फ हाउसफुल 5 और इसके साथ आने वाली सफलता का आनंद लेंगे. जहां तक मेरा सवाल है, मैं हाउसफुल 6 में जाने से पहले कुछ और करना चाहूंगा.”

यह भी पढ़ें- The Great Indian Kapil Show: एक एपिसोड के लिए कपिल शर्मा चार्ज कर रहे 5 करोड़, सीजन की कमाई जान लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >