Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: 300 करोड़ पहुंचने से इतने पीछे है हाउसफुल 5, वर्ल्डवाइड की इतनी कमाई

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त स्टारर हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला. यही वजह है कि यह 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है. आइये जानते हैं दुनियाभर में इसने कितने करोड़ कमाए.

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित मल्टी स्टारर हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी. फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और जैकलनी फर्नाडीज जैसे कलाकारों की टोली है. 6 जून को रिलीज हुई ने बड़ी संख्या में ओपनिंग की और सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शुरुआत के बाद से ही इसे खूब प्यार मिला. हालांकि आमिर खान की सितारे जमीन पर की रिलीज के बाद इसकी कमाई में थोड़ी सुस्ती आई है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई कितनी रही.

हाउसफुल 5 ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक हाउसफुल 5 ने वर्ल्डवाइड 273.20 करोड़ की कमाई कर ली है, इसने पहले ही जाट, केसरी चैप्टर 2 और रेड 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. भारत में मूवी की कुल कमाई 180 करोड़ है. अब कॉमेडी एंटरटेनर के लिए बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना थोड़ा मुश्किल होगा, क्योंकि सितारे जमीन पर पहले ही टक्कर दे रही है. आज काजोल की मां और विष्णु मांजू की कन्नप्पा भी रिलीज हो गई है.

हाउसफुल 5 के बारे में

निर्देशक तरुण मनसुखानी की मल्टी-स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त जैसे कलाकार हैं. 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई कहानी एक क्रूज शिप के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसमें एक डॉक्टर की संदिग्ध हालत में मौत हो जाती है. इसका इल्जाम तीन जॉली पर लगता है. वह खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन फंस जाते हैं. तभी संजय दत्त और जैकी श्रॉफ पुलिस बनकर आते हैं और मामले को सुलझाने की कोशिश करते हैं. हालांकि जब वह भी उलझ जाते हैं, तो नाना पाटेकर मोर्चा संभालते हैं और अक्षय संग रियल किलर को खोज निकालते हैं.

यह भी पढ़ें- Kannappa: विष्णु मांचू ने कन्नप्पा की सफलता पर जताई खुशी, बोले- जबरदस्त प्यार को सुनकर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >