Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड हिट या फ्लॉप, अक्षय कुमार की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हाउसफुल 5 अपनी रिलीज के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीनों में ही 89 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जल्द ही ये 100 करोड़ के क्लब में पहुंच जाएगी. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने कितने कमाए.

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है. 6 जून को रिलीज हुई मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से भी काफी अच्छा रिस्पांस मिला है. यही वजह है कि इसने तीन दिनों में ही 89 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया. जल्द ही मूवी 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करेगी. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसका कितना कलेक्शन रहा.

हाउसफुल 5 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक हाउसफुल 5 ने दुनियाभर में 142.40 करोड़ की कमाई की. इसने जाट, केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. हालांकि छावा के तीसरे दिन की वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ने में ये नाकमयाब रही. रविवार, 08 जून 2025 को हाउसफुल 5 की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 39.52 प्रतिशत थी.

थियेटर्स के बाहर पहुंचे थे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार बीते दिनों थियेटर्स के बाद किलर मास्क पहनकर दर्शकों का रिव्यू लेने पहुंचे थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “बस यूं ही मैंने आज बांद्रा में हाउसफुल 5 शो से बाहर आने वाले लोगों का इंटरव्यू लेने के लिए किलर मास्क पहनने का फैसला किया. पकड़ा जाने वाला था अंत में लेकिन भाग गया उससे पहले… मस्त अनुभव.”

हाउसफुल 5 के बारे में

यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला की सफल कॉमेडी फ्रैंचाइज हाउसफुल की पांचवीं किस्त है. इसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, चंकी पांडे, निकितिन धीर, नरगिस फाखरी, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, सौंदर्या शर्मा और जॉनी लीवर जैसे कलाकारों की टोली है. तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित इस फिल्म में दो अलग-अलग अंत और दो अलग-अलग हत्यारे हैं.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 की ब्लॉकबस्टर सफलता पर रितेश देशमुख ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म का पागलपन जरूर….

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >