Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: तीसरे हफ्ते में ‘हाउसफुल 5’ की हंसी पर ब्रेक, वर्ल्डवाइड कमा लिए इतने करोड़

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा हो चुका है. शुरुआती दिनों में फिल्म ने तगड़ी कमाई की थी, लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार धीमी हो गई है. जानिए वर्ल्डवाइड अब तक कितनी कमाई हुई है.

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा हो गया है. तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी फिल्म ने शुरुआती दिनों में ताबड़तोड़ कमाई की. अब फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर गिर गई. मूवी में अक्षय के साथ-साथ 19 स्टार्स ने काम किया हैं. फिल्म का कलेक्शन सितारे जमीन पर के रिलीज होने के बाद कम हो गया है. आइए आपको बताते हैं कि वर्ल्डवाइड मूवी ने अब कितनी कमाई कर ली है.

वर्ल्डवाइड हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में दो क्लाइमेक्स है और दोनों में अलग-अलग कातिल है. क्लाइमेक्स, स्टारकास्ट और नये ट्विस्ट की वजह से दर्शकों ने मूवी को पसंद किया. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार 16वें दिन फिल्म ने 263 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 172.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जबकि आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने तीन दिन में 30 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म अपनी रफ्तार बनाए रखेगी.

भारत में हाउसफुल 5 ने कितनी कमाई कर ली

  • Housefull 5 Week 1- 127.25 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 8: 6.07 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 9: 9.77 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 10: 11.50 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 11: 4.1 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 12: 4.25 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 13: 3 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 14: 2.85 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 15: 2 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 16: 2.47 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Day 17: 0.55 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 173.15 करोड़

यह भी पढ़ें–  कुश सिन्हा ने बहन सोनाक्षी की शादी में शामिल ना होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, जहीर इकबाल संग रिश्ते पर कहा- सब कुछ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >