Housefull 5 Verdict: बॉक्स ऑफिस पर हिट रही या फिसड्डी साबित हुई हाउसफुल 5? क्या बजट वसूल पाई अक्षय की फिल्म, जानें टोटल कलेक्शन

Housefull 5 Verdict: ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को रिलीज हुई और शुरुआत में जबरदस्त कलेक्शन किया.19 सितारों से सजी इस फिल्म को अच्छी रेटिंग भी मिली. लेकिन 20 दिन बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने मिली. अक्षय, रितेश और अभिषेक जैसे बड़े सितारों के बावजूद अब सवाल है क्या ये फिल्म हिट हुई या फ्लॉप?

Housefull 5 Verdict: ‘हाउसफुल 5’, 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर इसने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया. जून में मूवी ने जबरदस्त टिकट खिड़की पर परफॉर्म किया और समीक्षकों ने मूवी को अच्छी रेटिंग दी. 19 सितारों से सजी फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख, नाना पाटेकर, जॉनी लीवर, चंकी पांडे जैसे स्टार्स ने काम किया हैं. फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन से ज्यादा हो चुके हैं और इसकी कमाई भी घट गई है. आइए आपको बताते हैं कि मूवी हिट हुई या फ्लॉप.

‘हाउसफुल 5’ का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

‘हाउसफुल 5’ ने पहले हफ्ते में दमदार कमाई करते हुए 127.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा टच कर लिया. दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई काफी घट गई और इसका प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं रहा. थर्ड वीक में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में आ गई. इसके कलेक्शन पर असर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर की वजह से भी हुआ. आमिर की मूवी ने हाउसफुल 5 की हवा बॉक्स ऑफिस पर निकाल दी. फिल्म का बजट 220 करोड़ रुपये है और फिल्म की कुल कमाई 182.41 करोड़ रुपये हुई है. मतलब फिल्म बजट का लागत निकालने में भी कामयाब नहीं रही. जबकि दुनियाभर में मूवी ने 287.24 करोड़ का बिजनेस किया.

  • Housefull 5 First Week Collection- 127.25 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Second Week Collection- 40.85 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Third Week Collection- 12.55 करोड़ रुपये

Housefull 5 Total Collection- 182.41 करोड़ रुपये

हिट या फ्लॉप हुई ‘हाउसफुल 5’?

लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, ‘हाउसफुल 5’ एक एवरेज से लेकर फ्लॉप फिल्म साबित हो रही है. जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक आया है, वह किसी सफल फ्रेंचाइजी जैसे हाउसफुल से बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की गई थी. ऐसा लग रहा कि हाउसफुल फ्रेंचाइजी की सफलता के लिए मेकर्स को पुरानी टीम और वैसी ही कहीना को लेकर आना होगा.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली की अंतिम घड़ियों का दर्दनाक सच, करीबी दोस्त ने खोले राज, कहा- पराग ने जब देखा तो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >