Housefull 5 Teaser Review: अक्षय कुमार की कॉमेडी हाउसफुल फ्लॉप हुई या हिट, टीजर देख क्या बोली पब्लिक

Housefull 5 Teaser Review: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मोस्ट अवेटेड मूवी 6 जून को रिलीज होने वाली है. इसमें अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान और चंकी पांडे जैसे कलाकार हैं. अब मेकर्स ने एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ाते हुए इसका धांसू टीजर जारी कर दिया है. आइये जानते हैं जनता को ये फ्लॉप लगी या हिट.

Housefull 5 Teaser Review: दर्शकों को एक बार फिर कॉमेडी का ओवरडोज मिलने वाला है. जी हां अक्षय कुमार अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म हाउसफुल 5 के साथ एंटरटेन करने आ रहे हैं. मोस्ट अवेटेड मूवी 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अब मेकर्स ने एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए कॉमेडी ड्रामा का धांसू टीजर रिलीज किया. इसमें खिलाड़ी कुमार से लेकर जॉनी लिवर पुराने अवतार में नजर आ रहे हैं.

हाउसफुल 5 का धांसू टीजर आउट

एक मिनट लंबे टीजर में फिल्म की स्टार कास्ट की ग्लैमरस और कॉमेडी से भरी झलक देखने को मिली. वीडियो में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर अपने दमदार अवतार में दिखाई दिए. सभी क्रूज पर एंजॉय कर रहे थे. हालांकि, फ़िल्म में ट्विस्ट एक हत्यारे के आने से आता है.

कब रिलीज होगी हाउसफुल 5

टीजर शेयर करते हुए नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आज से 15 साल पहले… पागलपन शुरू हुआ! भारत की सबसे बड़ी फ्रैंचाइज 5वीं किस्त के साथ वापस आ गई है और इस बार यह सिर्फ कॉमेडी नहीं है… बल्कि एक किलर कॉमेडी है! पेश है #Housefull5 का टीजर. #Housefull5, 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी!”

हाउसफुल 5 के टीजर पर फैंस ने किया रिएक्ट

हाउसफुल 5 को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आए. फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने लिखा, हाउसफुल 5 का टीजर आ गया है, 6 जून 2025 रिलीज… साजिद नाडियाडवाला ने धमाकेदार, स्टार-पैक #हाउसफुल 5 का टीजर रिलीज कर दिया है. एक यूजर ने एक्स पर लिखा, पुराने जमाने की हाउसफुल की झलक नए पागलपन के साथ!! #हाउसफुल5टीजर एक ब्लॉकबस्टर बनने की ओर अग्रसर है!!!इस रोलरकोस्टर राइड का बेसब्री से इंतजार है!! एक दूसरे यूजर ने लिखा, #Housefull5Teaser एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है! इस हंसी से भरे रोलरकोस्टर पर चढ़ने का बेसब्री से इंतजार है. एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या मजेदार टीजर है… देखकर मजा आ गया.

हाउसफुल 5 के बारे में

तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित हाउसफुल 5 में अभिषेक, अक्षय और रितेश फिर से साथ आए हैं. अक्षय और रितेश शुरुआत से ही इस फ्रैंचाइज का हिस्सा रहे हैं, वहीं अभिषेक ने तीसरी किस्त में अपनी कॉमिक शैली को शामिल किया. साजिद नाडियाडवाला की ओर से अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित, हाउसफुल 5, 6 जून 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में उतरेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >