Housefull 5: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल शुरू, ये पॉपुलर पंजाबी एक्ट्रेस भी आएंगी नजर

Housefull 5: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल शुरू हो गया है. यह फिल्म अगले साल 2025, 6 जून को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है.

Housefull 5: अक्षय कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल के पांचवे भाग यानी ‘हाउसफुल 5’ का इंतजार दर्शक लंबे वक्त से कर रहे हैं. अब यह फिल्म लगभग बनकर तैयार है. इसकी जानकारी फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्दा खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है.

हाउसफुल 5 की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल

साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्दा खान ने अपने फैसबुक पर ‘हाउसफुल 5’ की पूरी स्टार कास्ट की तस्वीर शेयर कर बताया कि फिल्म की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल शुरू हो गया है.

हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट

हाउसफुल 5 एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, नाना पाटेकर, श्रेय तलपड़े, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, डिनो मोरिया जैसे कई एक्टर्स शामिल हैं. मालूम हो कि अक्षय और रितेश देशमुख हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म का भी हिस्सा रह चुके हैं. इस फिल्म में एक नाम ऐसा भी जुड़ा है, जिसे जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा फिल्म को लेकर बढ़ गई है. यह नाम पाॅपुलर पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा का है.

सोनम बाजवा की फिल्म में एंट्री

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 में पापुलर पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी नजर आएंगी. हिंदी फिल्म में उन्हें कॉमेडी करता देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

हाउसफुल 5 की रिलीज डेट

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 का निर्देशन ‘ड्राइव’ और ‘दोस्ताना’ जैसी बड़ी फिल्मों के निर्देशक तरुण मनसुखानी कर रहे हैं. यह मल्टीस्टारर फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Also Read: Housefull 5: क्या फरदीन खान की वापसी से होगा बॉलीवुड में तहलका, जानिए उनके नए प्रोजेक्ट्स के बारे में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >