Housefull 5 के सुपरहिट होते डायरेक्टर को क्यों मांगनी पड़ी माफी? कहा- इतना भी साजिश…

Housefull 5 के गाने ‘लाल परी’ पर डांस स्टेप चोरी के आरोपों पर डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने सफाई दी है. ऐसे में जानिए क्या बोले तरुण और फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है.

Housefull 5: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. 6 जून को रिलीज हुई इस मर्डर-मिस्ट्री कॉमेडी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है, जो ‘दोस्ताना’ और ‘ड्राइव’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

हाउसफुल 5 की सफलता के बीच हाल ही में इसका गाना ‘लाल परी’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, लेकिन इस गाने के एक डांस स्टेप को लेकर विवाद खड़ा हो गया. एक स्ट्रीट डांसर और कंटेंट क्रिएटर संदीप ब्राह्मण ने दावा किया कि गाने में उनके सिग्नेचर मूव्स को बिना अनुमति या क्रेडिट के कॉपी किया गया है. ऐसे में अब निर्देशक ने इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है.

तरुण मनसुखानी की सफाई

इस मामले पर News18 से बात करते हुए, निर्देशक तरुण मनसुखानी ने कहा, “हमारा मकसद कभी भी किसी से कुछ चुराने या नुकसान पहुंचाने का नहीं था. मुझे खुद इस क्रिएटर के बारे में विवाद के बाद ही पता चला. अगर मुझे पहले से पता होता तो मैं उसी को गाने को कोरियोग्राफ करने के लिए कहता.” उन्होंने यह भी कहा कि “हमें खेद है कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ. जीवन इतना भी साजिशपूर्ण नहीं है. यह महज एक संयोग था.”

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

  • पहले दिन- 24 करोड़
  • दूसरे दिन- 31 करोड़
  • तीसरे दिन- 32.5 करोड़
  • चौथे दिन- 12.37 करोड़
  • पांचवें दिन- 11.25 करोड़
  • छठे दिन- 8 करोड़

कुल कलेक्शन: 120.25 करोड़

हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट

हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अलावा नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, संजय दत्त, फरदीन खान समेत कई बड़े सितारें शामिल हैं.

यह भी पढ़े: Housefull 5 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अक्षय कुमार संग काम करने पर इस एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बिल्कुल अलग व्यक्ति…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >