Housefull 5 Box Office: ‘हाउसफुल 5’ की सुनामी में बह गई साउथ की ये बड़ी फिल्म, कमाई में पीछे छोड़ा कई मील, जानें कलेक्शन

Housefull 5 Box Office: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 और कमल हासन की ठग लाइफ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. कॉमेडी के तड़के ने दर्शकों को बांधे रखा, वहीं ठग लाइफ थोड़ी धीमी रही. कलेक्शन के मामले में कौन सी फिल्म आगे है, आपको बताते हैं.

Housefull 5 Box Office: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का क्लैश देखने को मिला. एक तरफ अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 है और दूसरी तरफ साउथ एक्टर कमल हासन की ठग लाइफ है. दोनों फिल्मों को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे. हालांकि जब दोनो फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई तो हाउसफुल 5 ठग लाइफ से बेहतर परफॉर्म कर रही है. हाउसफुल 5 दर्शकों को कॉमेडी का भरपूर तड़का दे रही है, तो ठग लाइफ एक सीरियस और एक्शन से भरपूर कहानी है. चलिए आपको बताते हैं बॉक्स ऑफिस रेस में कौन आगे है.

हाउसफुल 5 की तगड़ी कमाई

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 कमल हासन की ठग लाइफ को टफ कंपीटीशन दे रही है. फिल्म में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, रितेश देशमुख सहित कई अन्य बड़े सेलेब्स हैं. फिल्म के दोनों क्लाइमेक्स में बड़ा सस्पेंस है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 5वें दिन मूवी ने 2.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये फाइनल आंकड़े नहीं है और शाम तक नंबर्स बढ़ जाएंगे.

  • Housefull 5 Box Office Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 4- 13 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 5- 2.08 करोड़ रुपये

कुल कमाई- 102.58 करोड़ रुपये

ठग लाइफ की हालत टाइट

  • Thug Life Box Office Collection Day 1- 15.5 करोड़ रुपये
  • Thug Life Box Office Collection Day 2- 7.15 करोड़ रुपये
  • Thug Life Box Office Collection Day 3- 7.50 करोड़ रुपये
  • Thug Life Box Office Collection Day 4- 6.50 करोड़ रुपये
  • Thug Life Box Office Collection Day 5- 3.62 करोड़ रुपये
  • Thug Life Box Office Collection Day 6- 0.68 करोड़ रुपये

कुल कमाई- 41.2 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >