Housefull 5 Box Office: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ ने दी सिकंदर के लाइफटाइम कलेक्शन को मात, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानें

Housefull 5 Box Office: ‘हाउसफुल 5’ ने 5 दिन में 111.25 करोड़ रुपये कमाकर सलमान खान की ‘सिकंदर’ को पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में जानिए फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

Housefull 5 Box Office: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 6 जून को रिलीज हुई इस मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में जबरदस्त कमाई करते हुए 111.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय-रितेश-अभिषेक के साथ नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडिस, नाना पाटेकर, जॉनी लीवर और फरदीन खान भी नजर आए हैं. फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें 2 क्लाइमेक्स हैं, जो दर्शकों को हैरान कर देते हैं.

अब फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवे दिन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इसने इस साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से सलमान खान की सिकंदर के लाइफटाइम कलेक्शन को तोड़ दिया है. ऐसे में आइए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

हाउसफुल 5 का अब तक का कलेक्शन

  • हाउसफुल 5 Day 1 (शुक्रवार): 24 करोड़
  • हाउसफुल 5 Day 2 (शनिवार): 30 करोड़
  • हाउसफुल 5 Day 3 (रविवार): 32 करोड़
  • हाउसफुल 5 Day 4 (सोमवार): 13.76 करोड़
  • हाउसफुल 5 Day 5 (मंगलवार): 10.75 करोड़

कुल कमाई: 111.25 करोड़

‘सिकंदर’ को भी पीछे छोड़ा

सबसे खास बात यह है कि ‘हाउसफुल 5’ ने सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का लाइफटाइम कलेक्शन भी पार कर लिया है. बता दें कि ‘सिकंदर’ ने कुल 110.1 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘हाउसफुल 5’ ने सिर्फ 5 दिनों में उससे ज्यादा कमा लिया है. अगर फिल्म की रफ्तार ऐसे ही बरकरार रहती है, तो यह आने वाले हफ्तों में 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो सकती है.

यह भी पढ़े: Housefull 5 Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की 2 क्लाइमेक्स वाली ‘हाउसफुल 5’ हिट या फ्लॉप, छठे दिन की कमाई में भारी गिरावट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >