Housefull 5 Box Office Collection Day 38: हाउसफुल 5 फ्लॉप हुई या हिट, 38वें दिन कमा लिए इतने करोड़

Housefull 5 Box Office Collection Day 38: अक्षय कुमार की कॉमेडी थ्रिलर हाउसफुल 5 इस फ्रैंचाइजी की सबसे सफल फिल्म बनने से बस कुछ ही कदम दूर है. मूवी रिलीज के 38 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. इसने रेड 2, सिकंदर, जाट और केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. आइये जानते हैं इसका टोटल कलेक्शन.

Housefull 5 Box Office Collection Day 38: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की स्टार-स्टडेड कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 ने धुआंधार कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए. मूवी के आंकड़ों ने साफ कर दिया कि दर्शकों को कहानी पसंद आई. कॉमेडी एंटरटेनर अजय देवगन की रेड 2 को पीछे छोड़ते हुए साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की सूची में एंटर कर गई है. इसने L2: एम्पुरान के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. आइये जानते हैं 38वें दिन फिल्म ने कितना कमाया.

हाउसफुल 5 ने कमाए इतने करोड़

sacnilk के मुताबिक हाउसफुल 5 ने 38वें दिन 0.02 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका भारत में कलेक्शन 183.33 करोड़ हो गया. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक 288.62 करोड़ कमाए हैं. यह एक तरह से बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई.

हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Housefull 5 Week 1 Collection- 127.25 करोड़
  • Housefull 5 Week 2 Collection- 40.85 करोड़
  • Housefull 5 Week 3 Collection- 12.55 करोड़
  • Housefull 5 Week 4 Collection- 2.3 करोड़
  • Housefull 5 Collection Day 29 – 0.06 करोड़
  • Housefull 5 Collection Day 30 – 0.09 करोड़
  • Housefull 5 Collection Day 31 – 0.12 करोड़
  • Housefull 5 Collection Day 32 – 0.05 करोड़
  • Housefull 5 Collection Day 33 – 0.06 करोड़
  • Housefull 5 Collection Day 34 – 0.04 करोड़
  • Housefull 5 Collection Day 35 – 0.02 करोड़
  • Housefull 5 Collection Day 36 – 0.01 करोड़
  • Housefull 5 Collection Day 37-38 – 0.02 करोड़

Housefull 5 Total Collection- 183.33 करोड़

हाउसफुल 5 में ये स्टार्स हैं मौजूद

साजिद नाडियाडवाला की सफल हाउसफुल फ्रैंचाइजी की पांचवीं किस्त में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और जॉनी लीवर जैसे बड़े कलाकारों की टोली है. तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित यह फिल्म एक क्रूज शिप पर हुई हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसमें एक डॉक्टर की संदिग्ध मौत हो जाती है. जिसके बाद तीनों जॉली पर इसका इल्जाम लगता है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah छोड़ने के बीच जेठालाल-बबीता और अय्यर ने मारी धांसू एंट्री, भिड़े ने कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >