Housefull 5 Box Office: हाउसफुल 5 ने इस फिल्म के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, बनी दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

Housefull 5 Box Office: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि कॉमेडी एंटरटेनर ने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े. आइये जानते हैं अब मूवी ने किस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा.

Housefull 5 Box Office: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. सितारों से सजी इस फिल्म ने न केवल दर्शकों को इम्प्रेस किया, बल्कि 2025 की कई बड़ी रिलीज को भी पीछे छोड़ दिया है.

हाउसफुल ने अब तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड

कॉमेडी एंटरटेनर ने रेड 2 को पीछे छोड़ने के बाद अब एल2: एम्पुरान के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिससे यह साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. अभी विक्की कौशल अभिनीत छावा से इससे आगे है. इसके अलावा मूवी ने पहले ही जाट, केसरी चैप्टर 2, सिकंदर, स्काई फोर्स, केसरी वीर, द भूतनी जैसी फिल्मों के कलेक्शन को पछाड़ दिया.

हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हाउसफुल 5, 6 जून को सिनेमाघरों में उतरी और इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली. कॉमेडी ड्रामा चौथे हफ्ते में पहुंच गई है और यह ठीक ठाक कमाई कर रही है. बॉक्स ऑफिस लगातार बढ़त दर्ज की. निर्माताओं के अनुसार, “25 दिनों में, फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई की है.” यह फिल्म वेंकटेश की संक्रांतिकी वस्तूनम से आगे है, जिसने 255 करोड़ कमाए थे और मोहनलाल की एल2: एम्पुरान, जिसने 265.5 करोड़ कमाए थे.

हाउसफुल 5 फिल्म के बारे में

साजिद नाडियाडवाला की लोकप्रिय हाउसफुल फ्रैंचाइजी की पांचवीं किस्त में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, जॉनी लीवर और जैकी श्रॉफ जैसे कई कलाकार हैं. तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित फिल्म अपने अनूठे प्रारूप के लिए जानी जाती है, जिसे दो अलग-अलग एंडिंग है. कहानी एक आलीशान क्रूज शिप पर शुरू होती है, जहां डॉक्टर की संदिग्ध मौत के बाद तीन जॉली फंस जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama: अनुज कपाड़िया की री-एंट्री को लेकर शो के राइटर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उस पर टिप्पणी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >